लाइव न्यूज़ :

सुशांत मामले में बिहार सरकार ने की CBI जांच कराने की सिफारिश, LJP ने कहा- देर आए दुरुस्त आए

By अमित कुमार | Updated: August 4, 2020 20:37 IST

बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच जिस तरह के माहौल बन रहे थे, ऐसे में सीबीआई जांच की मांग और तेज हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देलोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की थी। यह मुद्दा बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच अधिकारक्षेत्र की लड़ाई बन गई है।आईपीएस विनय तिवारी को बीएमसी की ओर से क्वारंटीन सेंटर भेज जाने के बाद से ही मुंबई और बिहार पुलिस के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश करने के बिहार सरकार के फैसले पर लोजपा ने मंगलवार को कहा कि ‘देर आए दुरूस्त आए। ’ इससे पहले दिन में लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की। 

उन्होंने यह मामला केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की पार्टी की मांग दोहराई। उन्होंने इस मुद्दे पर कुमार को एक और पत्र भी लिखा है। लोजपा ने ‘‘सीबीआई फॉर सुशांत’’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘देर आए दुरूस्त आए। ’’ यह मुद्दा बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच अधिकारक्षेत्र की लड़ाई बन गई है, जो 14 जून को मुंबई स्थित अपने आवास में अभिनेता का शव फंदे से लटका पाये जाने के बाद मामले की जांच कर रही है। 

नीतीश कुमार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

कुमार ने एक बयान में कहा कि बिहार सरकार ने दिवंगत अभिनेता के पिता के अनुरोध पर मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश करने का फैसला किया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करके सीबीआई जांच की मांग की। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के पिता की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है।

बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस में सबकुछ ठीक नहीं

आईपीएस विनय तिवारी को बीएमसी की ओर से क्वारंटीन सेंटर भेज जाने के बाद से ही मुंबई और बिहार पुलिस के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटना से पहले भी बिहार पुलिस मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं देने का आरोप लगाती रही हैं। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मुंबई के अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर दिए हैं। हमारे चार अधिकारी मुंबई में छिप गए हैं। उनकी मंशा साफ नहीं है। बताया जा रहा है कि जब तक सीबीआई जांच के लिए मंजूरी नहीं मिलती तब बिहार से गई एसआईटी मुंबई में ही रहेगी। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतलोक जनशक्ति पार्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच