अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्‍मी बॉम्‍ब' दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, पोस्‍टर में लड़कियों की तरह से आंखों में काजल लगाते नजर आए एक्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 18, 2019 12:42 PM2019-05-18T12:42:26+5:302019-05-18T12:42:26+5:30

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर खुद फ‍िल्‍म का पोस्टर डालकर फैंस को अपनी आगामी फिल्म की जानकारी दी है।

laxmmi bomb poster out featuring akshay kumar | अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्‍मी बॉम्‍ब' दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, पोस्‍टर में लड़कियों की तरह से आंखों में काजल लगाते नजर आए एक्टर

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्‍मी बॉम्‍ब' दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, पोस्‍टर में लड़कियों की तरह से आंखों में काजल लगाते नजर आए एक्टर

Highlightsअक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्‍मी बॉम्‍ब' का पोस्टर रिलीज हो गया हैपोस्टर में खिलाड़ी कुमार काजल लगाते नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की फ‍िल्‍म सूर्यवंशी के बाद फ‍िल्‍म लक्ष्‍मी बॉम्‍ब में नजर आएंगे। इस फिल्म की पहली झलक आज फैंस के सामने पेश कर दी गई है।

इस फिल्म को पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जो फैंस के बीत  उनके रोल को लेकर उत्‍सुकता बढ़ा रहा है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर खुद फ‍िल्‍म का पोस्टर डालकर फैंस को इसकी जानकारी दी है। अक्षय कुमार के साथ इस फ‍िल्‍म में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। 

कियारा जल्द शाहिद कपूर संग कबीर सिंह में लीड रोल निभाने वाली हैं।फॉक्‍स स्‍टार स्‍टूडियो के बैनर तले लक्ष्‍मी बॉम्‍ब का निर्माण किया जाएगा। वहीं राघव लारेंस इस फ‍िल्‍म का निर्देशन करेंगे।फ‍िल्‍म के पोस्‍टर में एक धमाके जैसा साइन नजर आ रहा है जिसके बीच में अक्षय कुमार लड़कियों की तरह से आंखों में काजल लगाते नजर आ रहे हैं।


पोस्टर के बाद फैंस के मन में उनके रोल को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। आखिर वह आंखों में काजल क्‍यों लगा रहे हैं, इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।खबरों की मानें तो यह फ‍िल्‍म हॉरर कॉमेडी फ‍िल्‍म होगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह फ‍िल्‍म 2011 में आई तमिल फ‍िल्‍म मुन्‍नी 2 की हिंदी रीमेक है।

अक्षय और कियारा के अलावा इसमें तुषार कपूर, आर माधवन भी हो सकते है। अक्षय जल्द मिशन मंगल, हाउसफुल 4, गुड न्‍यूज और सूर्यवंशी में नजर आएंगे।

Web Title: laxmmi bomb poster out featuring akshay kumar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे