दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म का टीजर जारी, दमदार दृश्य करते हैं रोमांचित

By विनीत कुमार | Published: December 6, 2021 03:41 PM2021-12-06T15:41:43+5:302021-12-06T15:49:52+5:30

पुनीत राजकुमार की फिल्म 'गंधाडा गुड़ी' (Gandhada Gudi) का टाइटल टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Late Puneeth Rajkumar dream project 'Gandhada Gudi' teaser released, watch | दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म का टीजर जारी, दमदार दृश्य करते हैं रोमांचित

दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म का टीजर जारी, दमदार दृश्य करते हैं रोमांचित

बेंगलुरु: दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की फिल्म 'गंधाडा गुड़ी' (Gandhada Gudi) का टाइटल टीजर रिलीज कर दिया गया है। पुनीत के निधन के करीब दो महीने बाद सोमवार को फिल्म के निर्माताओं ने इसका टीजर रिलीज किया। फिल्म अगले साल यानी 2022 में सिनेमा के पर्दे पर नजर आएगी।

पुनीत के बड़े भाई शिवराजकुमार और दोस्त यश (केजीएफ फेम) ने इस टीजर को ट्विटर पर भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि ये फिल्म कितनी खास है। फिल्म का निर्देश अमोघवर्षा ने किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म मुख्य तौर पर कर्नाटक के वन्यजीवों पर एक डॉक्यूमेंट्री है।

पीआरके प्रोडक्शंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी फिल्म के टाइटल टीजर को ट्वीट किया है और लिखा, 'अप्पू का सपना, एक अविश्वसनीय यात्रा। यह वापसी का समय है - 'गंधाडा गुड़ी।' एक मिनट के टीज़र में पुनीत जंगल में घूमते दिखाई देते हैं। इसमें कर्नाटक के जंगलों और वाइल्डलाइफ की खूबसूरत दृश्य नजर आते हैं।

पुनीत ने निधन से दो दिन पहले पोस्टर किया था जारी

वन्यजीव पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री का टाइटल संयोग से उनके पिता डॉ राजकुमार की 1973 की हिट फिल्म 'गंधाडा गुड़ी' से लिया गया है, जो वनों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के बारे में थी। पुनीत ने अपने निधन दो दिन पहले 27 अक्टूबर को एक टीजर पोस्टर को जारी कर अपने फैंस को इस फिल्म की जानकारी दी थी।

फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। आने वाले हफ्तों में इस फिल्म के बारे में और अधिक जानकारी दी जाएगी। संगीत निर्देशक अजनीश लोकनाथ, सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शेट्टी और क्रिएटिव डायरेकटर स्वाति कृष्णा शरण भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

बता दें कि पुनीत कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक माने जाते थे। उनका निधन 46 साल की उम्र में इसी साल 29 अक्टूबर को हृदय गति रुकने से हो गया था।

Web Title: Late Puneeth Rajkumar dream project 'Gandhada Gudi' teaser released, watch

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे