लाइव न्यूज़ :

रिया ने छिपाई सारा अली खान को लेकर ये बड़ी बात, अब सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने उठाया राज से पर्दा

By अमित कुमार | Updated: September 1, 2020 14:15 IST

फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सारा अली खान सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन इन दोनों का यह रिश्ता जल्द ही टूट गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के दोस्त सबीर अहमद ने अब इस ट्रिप को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है। सुशांत दिसंबर 2018 में थाइलैंड ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर उन्होंने करीब 70 लाख रुपये खर्च किए।

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। अब उनकी को-एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सारा ने सुशांत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद दोनों की रिलेशनशिप में होने की खबर जोरों पर थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही यह कपल अलग हो गए थे। 

दरअसल,  एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा था कि थाइलैंड ट्रिप पर सुशांत अपने दोस्तों के साथ गए थे। इसमें सभी लड़के थे, लेकिन मिली ताजा जानकारी के मुताबिक इस ट्रिप पर सारा अली खान भी मौजूद थी। जिसकी बात रिया ने छिपाई थी। सुशांत दिसंबर 2018 में थाइलैंड ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर उन्होंने करीब 70 लाख रुपये खर्च किए।

थाईलैंड ट्रिप पर सारा अली खान थीं साथ

सुशांत के दोस्त सबीर अहमद ने अब इस ट्रिप को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है। सबीर की मानें तो सारा अली खान, सुशांत के साथ थाइलैंड ट्रिप पर मौजूद थीं। टाइम्स नाऊ के पास इस ट्रिप के टिकट की फोटो भी हैं। थाइलैंड कुल मिलाकर 7 लोग गए थे। इसमें सुशांत, सारा, सिद्धार्थ गुप्ता, कुशाल जावेरी, अब्बास, सबीर और सुशांत का बॉडीगार्ड शामिल रहे। 

सारा की तरफ से नहीं आया है कोई रिएक्शन

सबीर आगे कहते हैं कि सुशांत की यब पीआरओ टीम, सारा अली खान और दो स्टाफर के साथ ट्रिप थी। दिसंबर 2018 में हम सभी लोग एक प्राइवेट जेट से थाइलैंड गए थे। सुशांत और सारा ने पहले 5 दिन बीच पर बिताए। इसके बाद दोनों होटल में ठहरने के लिए चले गए। ऐसे में सुशांत केस में एक और नई जानकारी जुड़ गई है। हालांकि, सारा अली खान ने इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच