लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: एक्टर के हाउस मैनेजर दीपेश सावंत से NCB करेगी पूछताछ, खुल सकते हैं कई राज

By भाषा | Updated: September 5, 2020 12:36 IST

एनसीबी ने इस मामले में शौविक और मिरांडा के अलावा जैद विलात्रा (21) और अब्दुल बासित परिहार (23) को भी गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशौविक, राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का भाई है जबकि मिरांडा दिवंगत अभिनेता का हाउस मैनेजर है। दोनों को शनिवार को मेडिकल जांच के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में उनके रसोइया से एनसीबी शनिवार को पूछताछ करेगी। अधिकारियों ने बताया कि रसोइया दीपेश सावंत को जांच में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सावंत ‘‘गवाह’’ की भूमिका में है, उससे पूछताछ की जाएगी और उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को 10 घंटे की पूछताछ के बाद एनडीपीएस कानून (स्वापक औषधि और मन:प्रभावी कानून) के तहत शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। शौविक, राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का भाई है जबकि मिरांडा दिवंगत अभिनेता का हाउस मैनेजर है। दोनों को शनिवार को मेडिकल जांच के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। 

एनसीबी ने इस मामले में शौविक और मिरांडा के अलावा जैद विलात्रा (21) और अब्दुल बासित परिहार (23) को भी गिरफ्तार किया है। सभी एनसीबी की हिरासत में हैं। रिया चक्रवर्ती के दो मोबाइल फोन की क्लोनिंग की सूचना प्रवर्तन निदेशालय से मिलने के बाद एजेंसी एनडीपीएस कानून के आपराधिक प्रावधानों के तहत इसकी जांच कर रही है। 

राजपूत की मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई और एनसीबी द्वारा की जा रही है। राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट से मिला था। अभिनेता की मौत के सिलसिले में ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकियों में शौविक और मिरांडा दोनों को आरोपी बनाया गया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच