लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर की हालत ‘काफी बेहतर’, परिवार का आया बयान

By भाषा | Updated: November 21, 2019 14:34 IST

लता मंगेशकर (90) को पिछले सप्ताह सांस लेने में दिक्कत होने पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे महान पार्श्व गायिका लता मंगेशकर की हालत ‘‘काफी बेहतर’’ है उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे महान पार्श्व गायिका माना जाता है।

 महान पार्श्व गायिका लता मंगेशकर की हालत ‘‘काफी बेहतर’’ है लेकिन उन्हें अभी भी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। उनके परिजनों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने इससे अधिक कुछ भी नहीं बताया।

लता मंगेशकर (90) को पिछले सप्ताह सांस लेने में दिक्कत होने पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगेशकर की भांजी रचना ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ लता जी अब काफी बेहतर हैं । इसके अलावा, हम कुछ नहीं कह सकते ।

कृपया हमारी निजता का सम्मान करें ।’’ अस्पताल सूत्रों ने भी स्वर सम्राज्ञी की हालत के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया। अपने सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे महान पार्श्व गायिका माना जाता है। उन्हें 2001 में देश के सबसे बड़े पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। 

टॅग्स :लता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

भारतMaharashtra: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पुणे अस्पताल विवाद पर लता मंगेशकर के परिवार को 'लुटेरों का गिरोह' कहा

भारतब्लॉग: सुरीला बंधन : नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर

भारतBharat Ratna Award Winners List: अब तक 50 को मिला भारत रत्न, यहां देखें 1954 से 2024 तक की पूरी लिस्ट

कारोबारRepublic Day 2024: आनंद महिंद्रा ने गणतंत्र दिवस पर लता मंगेशकर के आइकॉनिक सॉन्ग के साथ सैनिक को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस