पर्दे पर छह साल बाद वापसी करने जा रही हैं पद्मिनी कोल्हापुरी, लता मंगेशकर ने ट्वीट करके दी बधाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 11, 2019 10:31 AM2019-11-11T10:31:31+5:302019-11-11T10:31:31+5:30

पानीपत फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में पद्मिनी की झलक फैंस को देखने को मिली थी।

lata mangeshkar tweet for her niece padmini kolhapure | पर्दे पर छह साल बाद वापसी करने जा रही हैं पद्मिनी कोल्हापुरी, लता मंगेशकर ने ट्वीट करके दी बधाई

पर्दे पर छह साल बाद वापसी करने जा रही हैं पद्मिनी कोल्हापुरी, लता मंगेशकर ने ट्वीट करके दी बधाई

Highlights80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी एक बार फिर से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। पद्मिनी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मौसी हैं।

80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी एक बार फिर से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। पद्मिनी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मौसी हैं।  एक्ट्रेस पानीपत फिल्म से फैंस से रुबरु होने जा रही हैं। इस फिल्म में वह गोपिका  बाई का रोल निभाती नजर आने वाली हैं।  पानीपत फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में पद्मिनी की झलक फैंस को देखने को मिली थी।

ऐसे में फैंस के लिए एक बार फिर से पद्मिनी को पर्दे पर देखना खुशी की बात है। अब खुद स्वर कोकिला लता मंगेशकर पद्मिमी की एक्टिंग में वापसी पर ट्वीट किया है। ऐसे तो सभी को पता है लता जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह समय समय पर हर एक मुद्दे पर ट्वीट के जरिए अपनी बात रखती रहती हैं।

अब लता ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नमस्कार । मेरी भांजी पद्मिनी कोल्हापुरी एक बहुत अच्छी कलाकार है । अब वो पानीपत फिल्म में गोपिका बाई का किरदार निभा रही हैं । मैं पद्मिनी को आशीर्वाद देती हूं । साथ ही आशुतोष और उनकी टीम को शुभकामनाएं देती हूं ।

लता ने इस ट्वीट के साथ पद्मिनी की एक फोटो भी शेयर की है। ये फोटो पानीपत के लुक की ही है। पद्मिनी पर्दे से छह साल के ब्रेक के बाद एक बार फिर से पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म प्रेम रोग से लेकर वो सात दिन और विधाता तक सभी फिल्मों में पद्मिनी के काम को सराहा गया है।

एक्ट्रेस को छह साल पहले शाहिद कपूर की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में देखा गया था। पानीपत फिल्म को आशुतोष गोवरिकर डायरेक्टर कर रहे हैं। इस फिल्म में 1761 में हुई पानीपत की लड़ाई को दिखाया गया है। 

Web Title: lata mangeshkar tweet for her niece padmini kolhapure

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे