लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी की कविता 'सौंगध मुझे इस मिट्टी की' को लता मंगेशकर ने दी अपनी आवाज, पीएम मोदी ने ऐसे जताया आभार

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2019 20:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना की एयस्ट्राइक के बाद इस कविता की लाइन पढ़ी थी। वह राजस्थान में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की बायोपिक 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसमें विवेक ओबेरॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है।फिल्म का पहला गाना भी कविता ''सौगंध मुझे इस मिट्टी'' पर बनाया गया है। यह गाना 23 मार्च को रिलीज किया गया था।

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने पीएम नरेंद्र मोदी की कविता ''सौंगध मुझे इस मिट्टी की'' को गाया है। लता मंगेशकर ने गाने के वीडियो को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। 

गाने के वीडियो में सबसे पहले लता मंगेशकर की आवाज सुनाई देती है। वह कहती हैं- ''नमस्कार कुछ दिनों पहले मैं भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का भाषण सुन रही थी। उन्होंने एक कविता की कुछ पंक्तिया कही थी। जो मुझे वास्तव में हर भारतीय के मन की बात लगी और वो पंक्तिया मेरे मन को भी छू गई। उसे मैंने रिकॉर्ड किया है और आज हमारे देश के वीर जवानों और देश की जनता को समर्पित करती हूं जय हिंद''

लता मंगेशकर के वीडियो शेयर करने के कुछ मिनट बाद बी पीएम मोदी ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''हृदय की गहराइयों से इस गीत के रूप में निकला आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए प्रेरणास्रोत है'' 

पीएम मोदी की बायोपिक 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसमें विवेक ओबेरॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है। फिल्म का पहला गाना भी कविता ''सौगंध मुझे इस मिट्टी'' पर बनाया गया है। यह गाना 23 मार्च को रिलीज किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना की एयस्ट्राइक के बाद इस कविता की लाइन पढ़ी थी। वह राजस्थान में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था- ''2014 के मेरे उन शब्दों को मां भारती के वीरों को नमन करते हुए आज मैं फिर से दोहरा रहा हूं। सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। मेरा वचन है भारत मां को। तेरा शीश झुकने नहीं दूंगा।"

टॅग्स :लता मंगेशकरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस