Video:अनिल कपूर को यूं चीयर करते नजर आए रणवीर सिंह, दिखी दोनों की जबरदस्त एनर्जी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 4, 2019 11:27 AM2019-02-04T11:27:56+5:302019-02-04T11:27:56+5:30
अनिल कपूर, रणवीर सिंह को शायद लाइटिंग की वजह से पहचान नहीं पाए लेकिन उन्होंने रणवीर सिंह को पहचाना तब दोनों के बीच कमाल की केमेस्ट्री और एनर्जी देखने को मिली।
लक्मे फैशन वीक 2019 का आगाज हो चुका है। हर रोज मॉडल्स फ्लोर पर अपने जल्वे बिखेर रही हैं। ऐसे में डैशिंग अनिल कपूर ने रैंप वॉक किया तो गेस्ट सीट पर बैठे रणवीर सिंह खड़े हो गए।
पहली बार में अनिल कपूर, रणवीर सिंह को शायद लाइटिंग की वजह से पहचान नहीं पाए लेकिन उन्होंने रणवीर सिंह को पहचाना तब दोनों के बीच कमाल की केमेस्ट्री और एनर्जी देखने को मिली। दोनों इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कैसा खा नजारा
जब अनिल कपूर रैंप वॉक करने आए तो रणवीर सिंह ने खड़े होकर उनका स्वागत किया फिर क्या था उन्होंने भी मुस्कारते हुए गले लगा लिया। इसके बाद अनिल कपूर जैसे ही जाह्नवी कपूर के साथ रैंप पर वॉक करने लगे तो, उन्होंने वापस जाकर रणवीर सिंह को गेस्ट सीट से उठा लिया। इसके बार वहां मौजूद हर किसी ने जमकर तालियां बजाईं।
इसके बाद एनर्जी के बादशाह रणवीर और अनिल दोनों ने जमकर डांस किया। इतना ही नहीं दोनों अपने-अपने स्टाइल में नाचने लगे। इसे देखकर जाह्नवी कपूर भी अपनी खुशी रोक नहीं पाईं और मुस्कारते हुए दिखाई दीं।
अनिल कपूर ब्लैक ड्रेस में बहुत ही डैशिंग लग रहे थे। वहीं, मरून प्रिंटेड जैकेट और ट्राउजर में रणवीर सिंह बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे थे। वहीं, जाह्नवी कपूर ब्लैक ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थी। पहली बार अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर ने एक साथ रैंप वॉक किया।