Laal Kaptaan Trailer: दूसरे चैप्टर में भी कहर ढा रहे हैं सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा का अंदाज भी है शाही

By मेघना वर्मा | Published: September 28, 2019 01:03 PM2019-09-28T13:03:46+5:302019-09-28T13:03:46+5:30

सैफ अली खान के अलावा 'लाला कप्तान' में मानव विज, जोया हुसैन, दीपक डोबरियाल और सिमोन सिंह भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Laal Kaptaan Trailer: Laal Kaptaan Trailer Chapter Two The Chase, | Laal Kaptaan Trailer: दूसरे चैप्टर में भी कहर ढा रहे हैं सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा का अंदाज भी है शाही

Laal Kaptaan Trailer: दूसरे चैप्टर में भी कहर ढा रहे हैं सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा का अंदाज भी है शाही

Highlights'लाल कप्तान' का दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया गया है।फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्टर कर रहे हैं।

सैफ अली खान जल्द ही फिल्म लाल कप्तान में दिखाई देने वाले हैं। लाल कप्तान का दूसरा ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। चैप्टर 2 चेज नाम से पब्लिश किए इस ट्रेलर में भी सैफ अली खान का लुक शानदार है। सैफ अपनी एक्टिंग से दिल जीत रहे हैं। वहीं इस ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा के साथ दीपक डोबरियाल भी नजर आए हैं।

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही लाल कप्तान के दूसरे ट्रेलर की शुरूआत दीपक डोबरियाल से होती है। जिनके पाद दो कुत्ते होते हैं। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा नजर आती हैं। नकाब पहने उनका ये लुक कातिलाना हैं। ट्रेलर देखकर ये समझ आता है कि सैफ अली खान किसी चीज का बदला ले रहे हैं। वहीं 1 मिनट 29 सेकेंड के ट्रेलर में हलांकि किसी भी तर से स्टोरी का प्लॉट सेट नहीं हो पा रहा है। इसके लिए शायद हमें ओवरऑल ट्रेलर का इंतजार करना होगा।

एक बार फिर से एक नई कहानी के साथ आनंद एल राय लोगों का दिल जीतने दर्शकों के बीच आ रहे हैं। सैफ अली की फिल्म लाल कप्तान का चैप्टर वन ट्रेलर भी कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब इसका ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।

जारी किए गए पहले ट्रेलर में 1.22 सेकेंड के ट्रेलर के पहले भाग को पेश किया गया था। ट्रेलर की शुरूआत सैफ अली खान की आवाज से हुई थी। जिसमें सैफ दमदार डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं - कि आदमी के पैदा होते ही काल अपने भैंसे पर चल पड़ता है उसे लेने और आदमी की जिंदगी उतनी जितना काल को उस भैंस तक जाने में लगा...फिल्म के इस ट्रेलर में सैफ अली खान समुद्री लुटेरे के लुक में नजर आ रहे हैं। 

सैफ के इस लुक को देखकर आपको कप्तान जैक स्पैरो  की याद जरूर आएगी। बैकग्राउंड में सोनाक्षी सिन्हा की आवाज भी आपको अपनी तरफ खींचेगी। सोनाक्षी आवाज में भी जबरदस्त डायलॉग सजा है।

सैफ का लुक
एक सीन में आप देखेंगे कि किस तरह से सैफ घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं और वह किसी शव को घटीटते नजर आ रहे हैं।नागा साधु के अवतार में सैफ का लुक और कत्ल करने वाला सीन भी कम भयानक नहीं लगता है। 

इ्स फिल्म में सैफ अली खान के अलावा मानव विज, जोया हुसैन, दीपक डोबरियाल और सिमोन सिंह भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। जबकि ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा की आवाज भी सुनी जा सकती है। खबर है कि सोनाक्षी फिल्म में कैमियो निभा रही हैं।

Web Title: Laal Kaptaan Trailer: Laal Kaptaan Trailer Chapter Two The Chase,

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे