ट्विटर पर केआरके ने बदला अपना सरनेम, 'खान' से हुए कमाल राशिद कुमार, जानें वजह
By मनाली रस्तोगी | Published: August 20, 2022 05:27 PM2022-08-20T17:27:12+5:302022-08-20T17:36:58+5:30
अभिनेता और ट्रेड एनालिस्ट कमाल राशिद खान उर्फ केआरके एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, इस बार वो अपने उपनाम (सरनेम) की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने घोषणा की कि वह अपना उपनाम (सरनेम) हटाकर अब अपनी पत्नी सरनेम इस्तेमाल करेंगे।
मुंबई: अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बॉलीवुड फिल्मों और सितारों की आलोचना करने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में वह आमिर खान और उनकी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लगातार निशाना बनाने के कारण काफी सुर्खियों में हुए थे। फिल्मों की समीक्षा करने के अलावा वह ऐसे ट्वीट करने के लिए भी मशहूर हैं जो इंटरनेट पर कोई न कोई विवाद पैदा करते रहते हैं।
फिलहाल, केआरके ने शनिवार को ट्विटर पर घोषणा की कि वह अपना उपनाम (सरनेम) हटाकर अब अपनी पत्नी सरनेम इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मैंने अपने नाम से खान को हटाने और अपनी पत्नी का सरनेम कुमार अपने नाम में जोड़ने का फैसला किया है। मेरी पत्नी का नाम अनीता कुमार है। तो अब मेरा नाम कमाल राशिद कुमार है! इसके साथ सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना नाम बदल लिया है।
Today I have decided to drop #Khan from my name and add my wife’s sir name #Kumar in my name. My wife name is #AnitaKumar. So now my name is #KamalRashidKumar!
— Kamal Rashid Kumar (@kamaalrkhan) August 20, 2022
उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। वैसे केआरके का नाम बदलने का ये फैसला काफी हैरान कर देने वाला है। बता दें कि केआरके एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और लेखक हैं। उन्होंने 2009 में रियलिटी शो बिग बॉस में भाग लिया था। केआरके ने अपने करियर में देशद्रोही नाम की एक फिल्म में अभिनय किया, जिसका उन्होंने निर्माण भी किया। इसे आलोचकों और दर्शकों से नकारात्मक समीक्षा मिली और इसे अक्सर बॉलीवुड की अब तक की सबसे खराब फिल्मों में से एक माना जाता है।
देखिए यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
Meanwhile, People with Khan Surname. pic.twitter.com/5XYhk599Iq
— Bumble Bee 🐝 (@kind_guy20) August 20, 2022
😂😂 He said sirname but hota surname hai 😾
— ❥𝐊𝐫𝐢𝐬𝐡 💞 (@ItsKrish_) August 20, 2022
Kya aapko iss baat mai logic dikhai de raha hai pic.twitter.com/X8e3BzqtcE
— gopall (@gopallsm) August 20, 2022
KRK jee, actually your wife’s surname should be Kumari — so better u write Kamal Rashid Kumari 😇😇
— kavita singh (@kavita2347) August 20, 2022
Ek cheez to fir bhi change nhi kar paoge 🤣🤣🤣
— Savii 3.0 (@Saviiastic) August 20, 2022
लेकिन क्यों? और इससे क्या होगा 😄 😄
— नेत्रा डाऊ 🙏🇮🇳 (@onlyonenetra) August 20, 2022