लाइव न्यूज़ :

'पानीपत' पर कृति ने तोड़ी चुप्पी बताया-वर्जनाओं को तोड़ने का अवसर है फिल्म

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 4, 2019 08:15 IST

कृति ने कहा कि मुझे पार्वती बाई का किरदार बेहद पसंद आया, खासकर आशु सर ने जिस तरह से इस किरदार को लिखा है, वो मुझे काफी पसंद आया. मैं इससे बहुत प्रभावित हूं क्योंकि इससे पहले मैंने इस तरह का किरदार नहीं निभाया था

Open in App
ठळक मुद्देकृति सनोन का कहना है कि जब फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'पानीपत' में उन्हें लेने की बात कही तो वह काफी आश्चर्यचकित हुईं'पानीपत' कृृति की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली पहली फिल्म होगी और इसको लेकर वह काफी आशान्वित हैं.

कृति सनोन का कहना है कि जब फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'पानीपत' में उन्हें लेने की बात कही तो वह काफी आश्चर्यचकित हुईं, हालांकि ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म में काम करने के अवसर को वह एक प्रयोग की तरह देखती हैं.

'पानीपत' कृृति की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली पहली फिल्म होगी और इसको लेकर वह काफी आशान्वित हैं. कृति ने कहा, ''फिल्म की कहानी शानदार है, जिसे बताना जरूरी है. मुझे पार्वती बाई का किरदार बेहद पसंद आया, खासकर आशु सर ने जिस तरह से इस किरदार को लिखा है, वो मुझे काफी पसंद आया.

मैं इससे बहुत प्रभावित हूं क्योंकि इससे पहले मैंने इस तरह का किरदार नहीं निभाया था. शुरू में मैं जरा ऊहापोह में थी कि उन्होंने ये कैसे सोच लिया कि मैं मराठी लड़की का किरदार निभा सकती हूं क्योंकि मैं तो एक उत्तर भारतीय पंजाबी हूं. मैं हैरान भी थी, लेकिन इतने बड़े निर्देशक के साथ ऐसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म को करने का मौका गंवाना नहीं चाहती थी.

अब तक मैंने जो कुछ भी किया है, यह उससे काफी अलग है और इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं, वहीं यह किरदार चुनौतीपूर्ण भी है. इसके जरिए कुछ वर्जनाओं को तोड़ सकती हूं.'' फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त, मोहनीश बहल, पद्मिनी कोल्हापुरे और जीनत अमान हैं. 1761 में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारितयह फिल्म छह दिसंबर को रिलीज होगी.

टॅग्स :कृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार, प्रोजेक्ट ऐसा हो रोमांचक और लीक से हटकर हो?, “दो पत्ती” के लिए पुरस्कार जीतने के बाद कृति ने कहा

बॉलीवुड चुस्कीग्रीस में सिगरेट पीती दिखीं कृति सेनन, वीडियो वायरल होने पर हुई ट्रोल; फैन्स ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस