जब नर्गिस के कारण टूटने वाला था राज कपूर और कृष्णा का रिश्ता

By स्वाति सिंह | Published: October 1, 2018 10:45 AM2018-10-01T10:45:03+5:302018-10-01T10:45:03+5:30

22 की उम्र में जब राज कपूर बतौर निर्माता-निर्देशक फिल्म आग बना रहे थे। उस वक्त इस फिल्म के बारे में चर्चा करने के लिए वह नर्गिस की मां से मिलने उनके घर पहुंचे थे।  

krishna Raj kapoor and raj kapoor love story: when conflicts between them because of nargis dutt | जब नर्गिस के कारण टूटने वाला था राज कपूर और कृष्णा का रिश्ता

जब नर्गिस के कारण टूटने वाला था राज कपूर और कृष्णा का रिश्ता

मुंबई, 1 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्टर राज कपूर की पत्‍नी कृष्‍णा राज कपूर का सोमवार आखिरी सांस ली। कृष्णा राज ने राज कपूर संग 1946 में शादी की थी। 

बताया जाता है कि उनकी शादी मुलाक़ात के एक साल बाद हुई थी। दोनों की शादी में मशहूर एक्टर अशोक कुमार भी पहुंचे थे। अशोक कुमार देखने के लिए दुल्हन कृष्णा काफी बेकरार थी।

कहा जाता है कि ये देखकर राज कपूर को अच्छा नहीं लगा।  उसी वक्त उन्होंने ठान ली कि वह खुद को एक बेहतर अभिनेता साबित करेंगे।  

22 की उम्र में जब राज कपूर बतौर निर्माता-निर्देशक फिल्म आग बना रहे थे। उस वक्त इस फिल्म के बारे में चर्चा करने के लिए वह नर्गिस की मां से मिलने उनके घर पहुंचे थे।  

उस समय नर्गिस की मां जदन बाई घर पर नहीं थी और राज कपूर में वहां नर्गिस को देखा।  उन्हें वह इतनी पसंद आईं की उन्होंने तय कर लिया कि वह अपनी फ़िल्में नर्गिस के साथ ही करेंगे।  

राज कपूर और नर्गिस की फिल्म  'बरसात' में इनकी जोड़ी काफी हिट रही। यहां तो कि देश-विदेश में लोग इन्हें असल जिंदगी भी पति-पत्नी समझने लगे।

इस बात का पता जब कृष्णा राज कपूर को पता चला तो वह काफी आहत हुई और तब से वह उदास सी रहने लगीं। यहां तक कि उनका रिश्ता टूटने की कगार पर थे।

लेकिन कुछ समय बाद जब नर्गिस और राज कपूर के बीच दूरियां बढ़ी तो सब कुछ ठीक हो गया और राज कपूर-कृष्णा साथ आ गए।  

Web Title: krishna Raj kapoor and raj kapoor love story: when conflicts between them because of nargis dutt

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे