Koffee with Karan: राजकुमार राव ने कही दिल की बात, पत्रलेखा नहीं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर है क्रश
By मेघना वर्मा | Published: January 28, 2019 10:23 AM2019-01-28T10:23:28+5:302019-01-28T10:23:28+5:30
इस बार कॉफी विद करण के एपिसोड में राजकुमार राव , भूमि पेडनेकर के साथ आए थे। दोनों ने ही शो में काफी मस्ती की।
राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों को अपना फैन बना लिया है मगर क्या आप जानते हैं कि राजकुमार खुद किसी के जबरजस्त फैन हैं। जी हां हाल ही में चैट शो कॉफी विद करण में आए राजकुमार राव ने इस बात का खुलासा खुद किया। करण ने जब कॉफी विद करण में राजकुमार से उनका क्रश पूछा तो उन्होंने बिना झिझके बॉलीवुड दीवा एश्वर्या राय बच्चन का नाम ले डाला।
फन्ने खां में नजर आ चुके हैं
आपको बता दें बीते साल आई फिल्म फन्ने खां में एश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखा गया था। इन्हें देखने के बाद लोगों ने कपल के रूप में राजकुमार और एश्वर्या को काफी पसंद भी किया। दोनों का गाना हल्का-हल्का सुरुर को देखने के बाद दोनों से एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करने की डिमांड की हैं। वहीं राजकुमार राव, नें कॉफी विद करण के 6 सीजन में बताया कि जब वह पहली बार एश्वर्या राय से मिले थे तभी उनपर क्रश हो गया था। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में शूट के दौरान वो काफी नर्वस भी थे।
इससे पहले भी एश्वर्या राय के बारे में बोल चुके हैं
आईएएनएस से बात करते हुए राजकुमार ने कहा था "उनकी और एश्वर्या की केमेस्ट्री को लोग काफी पसंद और अप्रीशिएट कर रहे हैं। लोगों ने ये तक बोलना शुरू कर दिया है कि ऑन स्क्रीन एक नई सुपर जोड़ी आ गई है। हलांकि मुझे इससे कोई आपत्ती नहीं है।"
वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात के दौरान भी उन्होंने कहा कि वो ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी एश्वर्या का ऑनर और सम्मान करते हैं। जो स्क्रीन पर भी दिखाई देती है। आपको बता दें इस बार के एपिसोड में राजकुमार राव , भूमि पेडनेकर के साथ आए थे। दोनों ने ही शो में काफी मस्ती की।