'द एक्टिविस्ट' पर मचे बवाल को लेकर प्रियंका चोपड़ा को क्यों मांगनी पड़ी माफी, जानिए
By अनिल शर्मा | Published: September 17, 2021 09:17 AM2021-09-17T09:17:09+5:302021-09-17T09:30:53+5:30
रिएलिटी शो 'द ऐक्टिविस्ट' की आलोचना होने के बाद शो के निर्माता ऑर्गेनाइजेशन ग्लोबल सिटिजन ने भी माफी मांगी है। ग्लोबल सिटिजन ने कॉन्सेप्ट (अवधारणा) को लेकर कहा, "हमने यह गलत किया।"
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, जूलियन हॉग और अशर के आगामी रिऐलिटी शो 'द ऐक्टिविस्ट' की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। इस शो को लोगों ने अमानवीय करार दिया है। इसमें 6 ऐक्टिविस्ट (कार्यकर्ता) एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होंगे और अपने-अपने कल्याण कार्यों को बढ़ावा देने के लिए चुनौतियों का सामना करेंगे।
शो के इस फॉर्मेट को लेकर ट्विटर पर लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के उपर खूब भड़ास निकाले। एक यूजर ने तो इसकी आवोचना करते हुए लिखा था- इस तरह के शोज समझ से परे हैं जहां कार्यकर्ता उद्यमियों से ज्यादा कुछ नहीं। यह अमानवीय है। अब द ऐक्टिविस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने माफी मांगी है।
प्रियंका ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में खेद जताते हुए लिखा है कि शो का फॉर्मेट गलत हो गया है। और मुझे खेद है कि इसमें मेरी भागीदारी है।आप लोगों को निराश किया है।
पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा है, मेरा इरादा हमेशा विचारों के पीछे के लोगों का ध्यान खींचने का होता है और सही कारणों को पेश करने का होता है। सबका काम बहुत महत्वपूर्ण है और वे भी मान्यता और सम्मान के पात्र हैं। आप जो कुछ भी करते हैं उसके लिए आप में से प्रत्येक को धन्यवाद।
वहीं रिएलिटी शो 'द ऐक्टिविस्ट' की आलोचना होने के बाद शो के निर्माता ऑर्गेनाइजेशन ग्लोबल सिटिजन ने भी माफी मांगी है। ग्लोबल सिटिजन ने कॉन्सेप्ट (अवधारणा) को लेकर कहा, "हमने यह गलत किया।" पहले इसमें कल्याण कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिस्पर्धा होनी थी लेकिन अब इसे प्राइमटाइम डॉक्यूमेंट्री स्पेशल में बदल दिया गया है।