लाइव न्यूज़ :

जानिए सलमान खान कैसे होते हैं एक्साइटेड, छुट्टियों में यहाँ जाना करते है पसंद

By वैशाली कुमारी | Updated: November 22, 2021 20:08 IST

द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड सलमान खान अपनी फिल्म अंतिम के स्टार कास्ट के साथ आए थे। सलमान खान, आयुष शर्मा, महिमा मवाना और महेश मांजरेकर के साथ कपिल शर्मा शो में जमकर कॉमेडी के ठहाके लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देद कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट एपिसोड में कृष्णा और किकू शारदा ने भी जमकर कॉमेडी का तड़का लगायासलमान खान की बात सुनकर कपिल शर्मा वाह वाह कहने लगते हैं

कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड सलमान खान अपनी फिल्म अंतिम के स्टार कास्ट के साथ आए थे। सलमान खान, आयुष शर्मा, महिमा मवाना और महेश मांजरेकर के साथ कपिल शर्मा शो में जमकर कॉमेडी के ठहाके लगाए। कॉमेडी शो में कपिल शर्मा ने सलमान खान से जब पूछा कि आप आते हैं तो पूरी टीम एक्साइटेड होती है कि भाई आ रहे हैं वैसे ही आपको क्या सबसे ज्यादा एक्साइटेड करता है। उस पर सलमान खान ने मजेदार जवाब देते हुए बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा वह खुद एक्साइटेड करते हैं। सलमान खान की बात सुनकर कपिल शर्मा वाह वाह कहने लगते हैं। 

कपिल अपने शो में अक्सर आने वाले मेहमानों से कुछ न कुछ  सवाल करते हैं ऐसा ही कुछ सवाल सलमान खान से भी किया। कपिल ने पूछा कि वह छुट्टियों में कहां जाना पसंद करते हैं तो सलमान ने इसका जवाब दिया कि वह पनवेल जाना पसंद करते हैं। सलमान इसी के साथ कहते हैं वह छुट्टियों में या तो पनवेल जाते हैं या गैलेक्सी। आपको बता दें कि गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का परिवार रहता है। सलमान खान के जवाब पर अर्चना पूरन सिंह हैरानी जताती हैं। 

द कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट एपिसोड में कृष्णा और किकू शारदा ने भी जमकर कॉमेडी का तड़का लगाया। धर्मेंद्र की आवाज में कृष्णा सलमान से कहते हैं कि बजरंगी भाईजान में जैसे वह मुन्नी को पाकिस्तान छोड़कर आए उसके लिए वह बधाई देते हैं। किकू शारदा सनी देओल के किरदार में आए थे। वह कहते हैं कि गदर फिल्म में वो भी पाकिस्तान गए थे जिस पर कृष्णा कहते हैं कि वहां जाकर हैंडपंप उखाड़ दिया है जिससे अशरफ अली आज तक बावली में नहा रहा है। इस बात को सुनकर गेस्ट समेत दर्शक भी हंसने लगते हैं।

टॅग्स :सलमान खानकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस