लाइव न्यूज़ :

महज 16 साल की उम्र में दूध वाले की बेटी को देख दिल हार बैठे थे इरफान खान, फिर इस वजह से हो गया ब्रेकअप

By अमित कुमार | Updated: April 29, 2020 15:32 IST

एक इंटरव्यू में इरफान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह दूध वाले की लड़की से प्यार कर बैठे थे, लेकिन अपने ही कजिन की वजह से उन्हें लड़की से ब्रेकअप करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देमहज 16 साल की उम्र में इरफान को अपने दूध वाले की बेटी से प्यार हो गया था।सुतापा सिकदर से पहले भी इरफान खान प्यार में पड़ चुके थे।

इरफान खान के रूप में बॉलीवुड ने बुधवार को एक दमदार कलाकार को खो दिया। इरफान खान ने आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। वहीं उनसे जुड़े कई किस्से भी फैंस को याद आ रहे हैं। वहीं इरफान खान से जुड़ी कुछ बातें ऐसी भी हैं जो बहुत कम लोग ही जानते होंगे। सुतापा सिकदर से पहले भी इरफान खान प्यार में पड़ चुके थे।

दरअसल, महज 16 साल की उम्र में इरफान को अपने दूध वाले की बेटी से प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू में इरफान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह दूध वाले की लड़की से प्यार कर बैठे थे, लेकिन अपने ही कजिन की वजह से उन्हें लड़की से ब्रेकअप करना पड़ा था। इरफान के मुताबिक वह दूध लाने सिर्फ इसलिए जाते थे ताकी वह उसका चेहरा देख सकें। 

इरफान ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह अक्सर चोरी-छिपे उस लड़की को देखा करते थे। लड़की भी उन्हें देखकर मुस्कुराया करती थी। फिर एक दिन अचानक लड़की ने इरफान को अपने कमरे में बुला लिया। इस घटना से इरफान का दिल जोरों से धड़कने लगा, उन्हें लगा आज जरूर कुछ होने वाला है। लेकिन लड़की ने उन्हें अपनी कॉपी दी। 

इस कॉपी में एक चिट्ठी रखी हुई थी। यह चिट्ठी इरफान को लड़की के बगल में रहने वाले एक लड़के को देनी थी। उस समय खुद को किसी फिल्मी हीरो समझ इरफान ने प्यार की कुर्बानी देने की सोची। इरफान के मुताबिक वह लड़की उनके घर आती थी और दोनों मिलकर छुप्पन छुपाई खेलते थे। एक दिन उनके चाचा के बेटे ने आकर कहा कि लड़की ने उसके साथ भी छुप्पन छुपाई खेली है। जिसके बाद इरफान ने लड़की से ब्रेकअप कर लिया। 

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच