Vikrant Rona day 4 box office collection: किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 4 दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
By अनिल शर्मा | Published: August 1, 2022 11:01 AM2022-08-01T11:01:12+5:302022-08-01T11:10:45+5:30
किच्चा सुदीप, निरुप भंडारी और नीता अशोक अभिनीत विक्रांत रोणा, जी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत की गई है जिसे जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत निर्मित किया है।
Vikrant Rona day 4 box office collection: कन्नड़ फिल्म 'विक्रांत रोणा' रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में किच्चा सुदीप मुख्य भूमिका में वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने एक कैमियों किया है। 95 करोड़ की बजट से तैयार हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 115-120 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हुई थी जिसने पहले दिन करीब 35 करोड़ का कलेक्शन किया था।
रिपोर्ट के अनुसार, विक्रांत रोणा ने रिलीज के चौथे दिन (रविवार) 29 करोड़ की बड़ी कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन 25 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। यह रणबीर कपूर की शमशेरा की तुलना में कहीं अधिक है। शमशेरा ने पहले सप्ताह में सिर्फ 40 करोड़ ही कमा पायी थी।
किच्चा सुदीप, निरुप भंडारी और नीता अशोक अभिनीत विक्रांत रोणा, जी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत की गई है, जिसे जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत निर्मित किया है। यह इनवेनियो ओरिजिन के अलंकार पांडियन द्वारा सह-निर्मित है। इसे कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक 95 करोड़ के बजट के साथ, यह अब तक की सबसे महंगी कन्नड़ फिल्मों में से एक है।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन को लेकर रविवार फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने ट्विटर पर लिखा, ‘विक्रांत रोणा की सक्सेस पर @KicchaSudeep को बधाई। ऐसी लाइन में इन्वेस्ट करने के लिए हिम्मत और विश्वास की जरूरत होती है। आपने अच्छा किया और आपको इसका भुगतान मिलेगा। प्री-क्लाइमेक्स, फिल्म की शुरुआत शानदार थी। यह बहुत शानदार था।’