लाइव न्यूज़ :

कपिल ने की कियारा आडवाणी के साथ मस्ती, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे कर दी बोलती बंद

By वैशाली कुमारी | Updated: September 4, 2021 22:02 IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 'द कपिल शर्मा शो' में नज़र आने वाले है। इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज़ किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देदर्शकों को पसंद आ रही है शेरशाह इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज़ किया जा चुका है

फिल्म 'शेरशाह' में फैंस को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट 'द कपिल शर्मा शो' में नज़र आने वाली है। इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज़ किया जा चुका है, जिसके बाद से हर कोई इस एपीसोड का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।

 कपिल शर्मा ने कियारा आडवाणी से पूछा, आप अकेली क्यों नहीं आती हैं: 

शो के दौरान कपिल शर्मा, कियारा के साथ फ्लर्ट करते नज़र आ रहें हैं। कपिल, कियारा से कहते हैं कि पहले वो अक्षय कुमार के साथ 'लक्ष्मी' के लिए आई थीं और अब वह सिद्धार्थ के साथ आई हैं। 'आप अकेली क्यों नहीं आती?' इसपर सिद्धार्थ तुरंत कहते हैं 'भैया का ही घर है'. वहीं कियारा ने कहा, 'कपिल दो दो बच्चों के बाद भी' इतना एलर्ट करते हैं आप। इस पर कॉमेडियन ने कहा, 'बच्चे तो छोटे हैं, उन्हें क्या पता।'

कपिल ने अर्चना पूरनसिंह से कहा, क्या हमारा रिश्ता तुड़वा दोगी आप: 

कपिल शर्मा की बात सुनकर अर्चना पूरन सिंह कहती हैं, 'गिन्नी (कपिल शर्मा की पत्नी), तू सुन रही है' ये सुनकर कपिल कहते हैं, तोड़ दो, उन्हें तो उठा ही लिया, अब हमारा रिश्ता भी तुड़वा दो'। कपिल की बातें सुनकर वहां मौजूद हर कोई खूब हंसा।

दर्शकों को पसंद आ रही है शेरशाह: 

आपको बता दें कि भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म शेरशाह दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में विक्रम और डिम्पल की लव स्टोरी हर किसी को इमोसनल कर रही है। दर्शक सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को खूब पसंद भी कर रहें हैं। शेरशाह के प्रमोशन के लिए ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। यह एपीसोड इसी सप्ताह टीवी पर टेलीकास्ट किया जायेगा।

टॅग्स :किआरा आडवाणीसिद्धार्थ मल्होत्राकपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच