लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर खेसारी लाल यादव बनाना चाहते हैं फिल्म, कहा- इस काम के लिए नहीं लूंगा एक भी पैसा

By अमित कुमार | Updated: July 15, 2020 13:30 IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब एक महीने से अधिक का समय गुजर गया है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर आत्महत्या कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देखेसारी लाल यादव ने कहा कि भोजपुरी में फिल्म ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाएगी।सुशांत के जीवन पर फिल्म हिंदी भाषा में ही बननी चाहिए। इससे अधिक से अधिक लोग उनकी कहानी को जान पाएंगे। सुशांत पिछले काफी समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके जीवन पर बायोपिक बनाने की बात चल रही है। कई एक्टर, प्रोड्यूसर इस विषय पर अपनी बात रखते रहे हैं। अब इस मामले को लेकर भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी बात रखी है। टीवी चैनल आज तक को दिए इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने कहा कि उनकी इच्छा है कि सुशांत पर हिंदी में बायोपिक का निर्माण किया जाए। 

भोजपुरी में सुशांत की फिल्म बनाने को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि भोजपुरी में फिल्म ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाएगी। सुशांत के जीवन पर फिल्म हिंदी भाषा में ही बननी चाहिए। इससे अधिक से अधिक लोग उनकी कहानी को जान पाएंगे। सुशांत पिछले काफी समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। लेकिन वो कौन सी वजह रही जिस कारण सुशांत को आत्महत्या करना पड़ा, इसका जवाब हर कोई खोज रहा है। 

खेसारी ने कहा- बिना पैसा लिए करुंगा काम

खेसारी ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि वह इस बायोपिक को लेकर फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर प्रकाश झा जी से एक मीटिंग भी करने वाले हैं। खेसारी ने कहा, 'मैं उनसे कहूंगा कि आप इस विषय पर फिल्म बनाइए और मैं इस फिल्म के लिए कोई फीस चार्ज नहीं करूंगा। मुझे लगता है कि अगर सुशांत सिंह के पास उनके पिता जी होते तो शायद उनकी मृत्यु नहीं होती क्योंकि माता-पिता अपने बच्चे को हर मुसीबत से निकाल लेते हैं।'

बहन श्वेता सिंह कीर्ति को आई सुशांत की याद

वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "एक महीना पूरा हो गया है, जब से तुम हमें छोड़कर गए हो। लेकिन तुम्हारी मौजूदगी अब भी बहुत मजबूती के साथ महसूस की जा सकती है, लव यू भाई उम्मीद करती हूं कि तुम हमेशा खुश रहो।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतखेसारी लाल यादवबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच