KGF Chapter2 की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, दो दिन में ही कमाए 100 करोड़, द कश्मीर फाइल्स धड़ाम
By अनिल शर्मा | Published: April 16, 2022 02:17 PM2022-04-16T14:17:12+5:302022-04-16T14:52:16+5:30
केजीएफ 2 ने गुरुवार को जहां 53.95 करोड़ का व्यापार किया वहीं गुड फ्राइडे यानी शुक्रवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 46.79 करोड़ का कलेक्शन किया।
मुंबईः केजीएफः यश अभिनीत चैप्टर 2 (हिंदी) ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है। रिलीज के दो दिनों के भीतर ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म विशेषज्ञों की मानें तो इस वीकेंड फिल्म 185 करोड़ की कमाई को छू लेगी। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी ने फिल्म की कमाई में काफी इजाफा किया।
फिल्म एनालिटिक्स तरण आदर्श ने इसे आउटस्टैंडिंग बताते हुए लिखा, #KGF2 [#Hindi] एक सुनामी है... फिल्म ने दूसरे दिन गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया...बाहुबली 2 और दंगल सहित सभी इवेंट फिल्मों से बेहतर ट्रेंड कर रहा है... कम या ज्यादा नजरें अब 185 करोड़ पर हैं। केजीएफ 2 ने गुरुवार को जहां 53.95 करोड़ का व्यापार किया वहीं गुड फ्राइडे यानी शुक्रवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 46.79 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक कुल: ₹ 100.74 करोड़ कमा चुकी है।
#KGF2 [#Hindi] is a TSUNAMI... Hits the ball out of the stadium on Day 2... Trending better than ALL event films, including #Baahubali2 and #Dangal... Eyes ₹ 185 cr [+/-] in its *extended 4-day weekend*... Thu 53.95 cr, Fri 46.79 cr. Total: ₹ 100.74 cr. #India biz. OUTSTANDING. pic.twitter.com/nZZnYxe8vH
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 16, 2022
गौरतलब है कि चैप्टर 1 के बाद दर्शकों के चैप्टर 2 का बेसब्री से इंतजार था। ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही दर्शकों के बीच KGF 2 को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इसके अलावा, रॉकिंग स्टार यश के फैंटेसी ने दर्शकों के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है। जैसा कि बाहुबली 2 की रिलीज को लेकर था।
केजीएफ: चैप्टर 2 का निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया है। प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित केजीएफ चैप्टर 2 में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी हैं। केजीएफ चैप्टर 1 की तरह, सीक्वल को एक बार फिर उत्तर भारत में फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा अनिल थडानी की एए फिल्म्स के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।
बात करें विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तो फिल्म की कमाई में काफी कमी दर्ज की गई है। 5वें हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ साढ़े 3 करोड़ की ही कमाई की। फिल्म ने पांचवें हफ्ते में शुक्रवार को 50 लाख, शनिवार को 85 लाख, रविवार को 1.15 करोड़ तो वहीं सोमवार को 30 लाख और मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को क्रमशः 32 लाख 25 लाख, 15 लाख कमाए।
द कश्मीर फाइल्स की कुल कमाई यहां देखें
पहले हफ्ता: ₹ 97.30 cr
दूसरा हफ्ता: ₹ 110.03 cr
तीसरा हफ्ता : ₹ 30.95 cr
चौथा सप्ताहः ₹ 9.95 cr
पांचवा हफ्ताः ₹ 3.52 cr
कुलः ₹ 251.75 cr