KBC में सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे पायीं रामायण से जुड़े इस आसान से सवाल का जवाब, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

By मेघना वर्मा | Published: September 21, 2019 09:14 AM2019-09-21T09:14:16+5:302019-09-21T09:14:16+5:30

सोनाक्षी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हो रही है। लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। मगर अभी तक इस पर सोनाक्षी सिन्हा का कोई बयान नहीं आए थे।

KBC: sonakshi sinha trolled for not answering the kbc 11 question related to ramayana | KBC में सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे पायीं रामायण से जुड़े इस आसान से सवाल का जवाब, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

KBC में सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे पायीं रामायण से जुड़े इस आसान से सवाल का जवाब, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Highlightsसोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में नजर आयी थीं।सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

सोनी टीवी के सबसे पॉपुलर शो केबीसी में रिसेंटली सोनाक्षी सिन्हा ने एंट्री ली। मगर सोनाक्षी को यहां आना तब भारी पड़ गया जब दबंग गर्ल सोनाक्षी रामायण से जुड़े एक आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पायीं। इसके लिए उन्हें लाइफ लाइन तक का इस्तेमाल करना पड़ा। बस इसके बाद क्या लोगों ने सोनाक्षी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

दरअसल इस एपिसोड में हॉटसीट पर बैठीं थी राजस्थान के बाडमेर की रूमा देवी। उनकी मदद के लिए आई थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा। इस दौरान वह एक सवाल में फंस गई। सवाल था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। इसके ऑप्शन चार थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम।

इस सवाल का जवाब देने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने एक पूरी लाइफ लाइन यूज कर ली। सोनाक्षी के रिएक्शन से ऑडियंस के साथ खुद अमिताभ भी ताज्जुब में थे। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब भी नहीं पता था। सोनाक्षी ने इस सवाल का जवाब देने के लिए एक्सपर्ट एडवाइज का सहारा लिया। इसके बाद इस आसान से सवाल ना दे पाने के लिए सोनाक्षी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

ट्विटर पर सोनाक्षी को ट्रोल करने वालों ने हैशटैग यो सोनाक्षी इज सो डम्प नाम से ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, मजाक चल रहा है यहां, वहीं कुछ लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा को कुछ लोगों ने आलिया भट्ट के साथ कम्पेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सोनाक्षी के लिए ही भारत सरकार ने स्कीम चलाई है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।

सोनाक्षी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हो रही है। लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। मगर अभी तक इस पर सोनाक्षी सिन्हा का कोई बयान नहीं आए थे।

Web Title: KBC: sonakshi sinha trolled for not answering the kbc 11 question related to ramayana

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे