लाइव न्यूज़ :

'भारत' के सेट से कैटरीना की एक और फोटो हुई आउट, मूवी में 6 अवतार में दिखेंगे सलमान

By मेघना वर्मा | Updated: April 14, 2019 15:57 IST

भारत फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। हाल ही में कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके इस चीज की जानकारी दी थी।

Open in App

सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत के लिए फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रिसेंटली कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर भारत के सेट से एक फोटो शेयर की है। जिसे देखने के बाद लोग और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 

फोटो में कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत इंडियन लुक में दिख रही हैं। मेसी हेयर के साथ माथे पर छोटी सी काली रंग की बिंदी लगा रखी है। कैटरीना ने ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी है। '10 डेज टू गो...' भारत फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को आना है। ट्रेलर को ऑन लाइन ही जारी किया जाएगा। 

छह लुक में दिखेंगे सलमान

जागरण की रिपोर्ट के अनुसार भारत फिल्म में सलमान के छह लुक देखने को मिलेंगे। ये पहली बार होगा जब सलमान किसी फिल्म में इतने अलग-अलग और कई रोल और लुक में दिखेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान 20 साल से लेकर 60 साल तक की वर्ग उम्र तक का किरदार निभाएंगे। 

भारत फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी बताई जा रही है। ये कहानी देश में समय के साथ आते बदलवा की कहानी होगी। फिल्म में सलमान-कैटरीना के साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर दिखाई देंगे। अली अब्बास जफर और सलमान खान इस फिल्म में तीसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। 

खत्म हो चुकी है शूटिंग

भारत फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। हाल ही में कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके इस चीज की जानकारी दी थी। फिल्म की शूटिंग बहुत अलग-अलग जगह हुई है। इसमें चंडीगढ़, माल्टा और मुंबई शामिल हैं। भारत फिल्म कोरिया की फिल्म एन ओड टू फादर की रिमेक्स है। फिल्म पांच जून को ईद के दिन रिलीज होगी।

टॅग्स :भारतकैटरीना कैफसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस