लाइव न्यूज़ :

'भारत' में कैटरीना का ऐसा होगा किरदार, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 24, 2019 10:01 IST

फिल्म भारत का टीज़र और ट्रेलर सभी के सामने आ गया है। फिल्म में सलमान खान के अलग अलग किरदार को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म भारत जल्द फैंस रूबरू होने को तैयार है। फिल्म का शानदार ट्रेलर फैंस के सामने पेश कर दिया गया है, जिसको फैंस से जमकर वाहवाही मिल रही है।

ट्रेलर सामने आने के बाद कैटरीना के रोल की काफी तारीफ हो रही है।  अब कैटरीना कैफ ने मंगलवार को आगामी फिल्म भारत से अपने किरदार से अपने फैंस को मिलवाया हैं। जो फिल्म में कुमुद रैना की भूमिका निभा रहीं हैं। कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम सहारा लेते हुए, फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर का शुक्रिया किया हैं।

कैट ने लिखा कि कुमुद रैना 1975 …. मेरे पास इस किरदार के साथ काम करने का सबसे अविश्वसनीय समय था। अली अब्बास जफर के साथ तीन फिल्मों में काम करने के बाद यह पूरी यात्रा मेरे लिए सबसे रोमांचक रही है। वह फिल्म देखने के लिए सभी का इंतजार नहीं कर सकती हैं। कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत होती है सलमान की आवाज से। सलमान करते दिखते है, '71 साल पहले ये देश बना...और वहीं से शुरू हुई मेरी कहानी...' इसी के बाद सीन शुरू होता है दिल्ली की जामा मस्जिद से। इसके बाद इंट्री होती है सलमान खान की। सलमान एक ओर जहां अपने 60 साल के किरदार में सफेद दाढ़ी और मूंछों में दिखते हैं तो वहीं दूसरी ओर सर्कस में करतब दिखाते 30 से 35 साल के सलमान को दिखाया जाता है।

 ट्रेलर के बैकग्राउंड में चल रही सुल्तान की आवाज से पता चलता है कि देश की आजादी के बाद सलमान के इस सफर को दिखाया गया है। जिसमें नेहरू की मौत को भी दिखाया गया है। कैटरीना कैफ को भी ट्रेलर में पूरी जगह मिली है। और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सलमान खान की फिल्म कोरियन फिल्म ओडे टू माई फादर का ऑफिशयर अडेपशन है। जिसमें लीड कैरेक्टर अपने पिता से किये गए एक वादे को निभाता है। सलमान और कैटरीना की ये फिल्म इस साल ईद पर यानी 5 जून को रिलीज होगी। 

टॅग्स :भारतकैटरीना कैफसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस