लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद नये घर में शिफ्ट होंगे कैट और विक्की, इस भारतीय कप्तान के बनेंगे पड़ोसी

By वैशाली कुमारी | Updated: October 30, 2021 15:05 IST

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की रोका सेरेमनी हो चुकी है जिसे इन दोनों ही स्टार्स ने महज अफवाह करार दिया था। अब इन दोनों के शादी कि खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं, खबर है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में दोनों शादी कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की और कैटरीना के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो विक्की की ‘सरदार उधम सिंह’ को दर्शकों का काफी प्यार और सपोर्ट मिल रहा है कैटरीना कैफ भी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नज़र आने वाली हैं

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी खबरों पर बॉलीवुड के साथ साथ उनके फैंस की नजरे गड़ी हुई हैं। यही कारण है कि आजकल सोशल मीडिया पर इन दोनों की खबरें ट्रेंडिंग में चल रही हैं।

दोनों ही स्टार्स से जुड़ी नई-नई ख़बरें लगातार सामने आ रहीं हैं, जिसमें कुछ तो सच हैं और कुछ केवल अफवाह। एक ऐसी ही खबर चर्चा में है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि विक्की और कैटरीना शादी के बाद इस जगह शिफ्ट होंगे। ये जगह कौन सी है और कौन होंगे इनके पड़ोसी चलिए जानते हैं।

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की रोका सेरेमनी हो चुकी है जिसे इन दोनों ही स्टार्स ने महज अफवाह करार दिया था। अब इन दोनों के शादी कि खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं, खबर है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में दोनों शादी कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया कि 9 दिसंबर को दोनों की शादी हिंदू और ईसाई रीति रिवाजों से सम्पन्न हाेगी।

बहरहाल ये खबरें कितनी सच हैं ये तो वक्त ही बताएगा, अब बात करते हैं उस खबर की जो आजकल काफी जोरों से मीडिया में अपनी उपस्थिति बनाए हुए है। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शादी के बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल कहीं और शिफ्ट होने वाले हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की और कैटरीना ने अपने लिए एक घर भी तलाश लिया है जहां शादी के बाद यह जोड़ा शिफ्ट हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि विक्की और कैटरीना मुंबई के जुहू इलाके में एक पॉश अपार्टमेंट में शादी के बाद शिफ्ट हो जाएंगे।

खबरों की माने तो दोनों स्टार्स काफी दिनों से इस हाईराइज़ अपार्टमेंट को देखने आ रहे थे और थोड़ी मसक्कत के बाद दोनों ने इसे अपने नए घर के रूप में चुना है। मुंबई के जुहू स्थित इसी शानदार हाईराइज़ अपार्टमेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और सीने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी घर है, इस हिसाब से कैट और विक्की अनुष्का-विराट के पड़ोसी बनेंगे।

विक्की और कैटरीना के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो विक्की की ‘सरदार उधम सिंह’ को दर्शकों का काफी प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, कैटरीना कैफ भी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नज़र आने वाली हैं। अब देखना ये होगा कि ये स्टार्स कब एक दूसरे का हाथ थामकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं।

टॅग्स :विक्की कौशलकैटरीना कैफहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच