कठुआ गैंगरेप: एकजुट हुआ बॉलीवुड, सोनम कपूर पर भड़कीं कोएना मित्रा, पूछा ये सवाल

By भारती द्विवेदी | Published: April 14, 2018 04:32 PM2018-04-14T16:32:09+5:302018-04-14T16:32:09+5:30

वहीं कुछ सेलिब्रेटी पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप को धार्मिक और कम्यूनल एंगल देने से भी नाराज हैं।

In Kathua gangrape case bollywood comes together koena mitra calls sonam kapoor as fake hindu | कठुआ गैंगरेप: एकजुट हुआ बॉलीवुड, सोनम कपूर पर भड़कीं कोएना मित्रा, पूछा ये सवाल

कठुआ गैंगरेप: एकजुट हुआ बॉलीवुड, सोनम कपूर पर भड़कीं कोएना मित्रा, पूछा ये सवाल

मुंबई, 14 अप्रैल: कठुआ गैंगरेप को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। हर कोई कोई पीड़िता के लिए इंसाफ चाहता है। कठुआ गैंगरेप से बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी सदमे में हैं। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ सेलिब्रेटी पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप को धार्मिक और कम्यूनल एंगल देने से भी नाराज हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस घटना को लेकर हो रही राजनीति पर अपनी खीझ निकाली है। प्रियंका लिखती हैं- '....जैसे कितने बच्चों को राजनीति और धर्म के नाम पर बलि चढ़ाई जाएगी? हम जगे इससे पहले कितने बच्चों को ऐसे क्राइम का शिकार होना पड़ेगा?'


साउथ के सुपरस्टार और हाल ही में राजनीति में प्रवेश करने वाले कमल हासन भी इस घटना से बेहद दुखी और नाराज हैं। कमल ट्विटर पर लिखते हैं- ' इस दर्द को समझने के लिए क्या खुद की बेटी होनी चाहिए? वो मेरी हो सकती थी। मैं पिता, पुरूष और नागरिक होने के नाते गुस्से में हूं। मेरी बच्ची मुझे दुख है कि मैं तुम्हारे लिए देश सुरक्षित नहीं बना पाया। मैं भविष्य में आपके जैसे बच्चों के न्याय के लिए लडूंगा।'  


ट्विंकल खन्ना ने अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा है- 'मैं इस घटना को पहले मां की तरह देखती हूं और ये दिलदहला देने वाला है। एक महिला होने के नाते गुस्सा हूं और नागरिक होने के नाते शर्मिंदा।'


वहीं कुछ सेलिब्रेटी ने प्लेकार्ड के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक प्लेकार्ड के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। जिसमे लिखा है- 'मैं हिंदुस्तान हूं। मैं शर्मिंदा हूं। रेप पीड़ित बच्ची के लिए इंसाफ चाहिए। आठ साल की लड़की का गैंगरेप हुआ है। देवीस्थान में उसकी हत्या हुई है।'


सोनम कपूर का मैसेज 'अपना सपना मनी', 'ढोल', 'मुसाफिर' जैसी फिल्मों काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा को पसंद नहीं आ। कोएना ने सोशल मीडिया पर सोनम कपूर को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। कोएना ने कुछ आर्टिकल के स्क्रीन शॉट को लगाकर लिखती है- 'कोई कमेंट? आपने एक घिनौने अपराध के खिलाफ आवाज उठाई जिसकी मैं इज्जत करती हूं। लेकिन इसे आपने सांप्रदायिक मोड़ दे दिया है।हमें इन सभी के लिए शर्मिंदा होने की जरूरत है। फेक हिंदू। आप इस घटना के लिए पूरे धर्म को कैसे ब्लेम कर सकती हैं।'


सजंय दत्त, अनुपम खेर, करण जौहर, वरुण धवन से लेकर टीवी सेलिब्रेटी तक पीड़ित बच्ची के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। साथ ही इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा भी कर रहे हैं।

Web Title: In Kathua gangrape case bollywood comes together koena mitra calls sonam kapoor as fake hindu

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे