आशिकी 3 में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, एक्टर ने कहा- इस टाइमलेस क्लासिक को देखकर हुआ बड़ा

By मनाली रस्तोगी | Published: September 5, 2022 12:29 PM2022-09-05T12:29:05+5:302022-09-05T12:30:05+5:30

अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। उन्होंने मूल फिल्म आशिकी को टाइमलेस क्लासिक बताया और कहा कि वह इसे देखते हुए बड़े हुए हैं।

Kartik Aaryan to star in Aashiqui 3 says he grew up watching original film | आशिकी 3 में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, एक्टर ने कहा- इस टाइमलेस क्लासिक को देखकर हुआ बड़ा

आशिकी 3 में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, एक्टर ने कहा- इस टाइमलेस क्लासिक को देखकर हुआ बड़ा

Highlightsटी-सीरीज और विशेष फिल्म्स द्वारा समर्थित आशिकी (1990) का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था।इस फिल्म के पहले पार्ट में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।साल 2013 में मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत आशिकी 2 के साथ फ्रेंचाइजी को पुनर्जीवित किया गया था।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आशिकी 3 को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि वो मूल फिल्म आशिकी को वह इसे देखते हुए बड़े हुए हैं। हिट फ्रेंचाइजी आशिकी के तीसरी पार्ट का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे। वहीं, इस फिल्म के लिए अभी तक महिला एक्ट्रेस की घोषणा नहीं की गई है। इस बीच एक नए इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने खुद को अनुराग बासु का 'बड़ा फैन' भी बताया।

टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स द्वारा समर्थित आशिकी (1990) का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इस फिल्म के पहले पार्ट में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, साल 2013 में मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत आशिकी 2 के साथ फ्रेंचाइजी को पुनर्जीवित किया गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी।

वैराइटी के साथ एक इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा, "टाइमलेस क्लासिक आशिकी एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। आशिकी 3 में काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं इस अवसर के लिए भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ कोलैबोरेट करने के लिए सौभाग्यशाली और आभारी महसूस कर रहा हूं। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और इस काम में उनके साथ कोलैबोरेट करना निश्चित रूप से मुझे कई तरह से आकार देगा।"

अनुराग ने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा, "आशिकी और आशिकी 2 फैंस के लिए भावनाएं थीं जो आज तक दिलों में बनी हुई हैं, इसका उद्देश्य विरासत को बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ाना है। यह कार्तिक आर्यन के साथ मेरा पहला प्रोजेक्ट होगा, जो अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण, धैर्य और अपने काम के प्रति दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं और मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं।" कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को एक ग्रुप फोटो भी शेयर की। 

फोटो में कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बासु, संगीतकार प्रीतम, मुकेश भट्ट और भूषण कुमार नजर आ रहे हैं। वहीं, फोटो पुसर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "टीम ए" बता दें कि कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म भूल भुलैया 2 में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तब्बू और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में थे। वह अगली बार रोहित धवन की शहजादा में कृति सनोन के साथ दिखाई देंगे, जो 10 फरवरी, 2023 को रिलीज़ होने वाली है।

Web Title: Kartik Aaryan to star in Aashiqui 3 says he grew up watching original film

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे