Bhool Bhulaiya 2: फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी 'भूल भुलैया 2', डायरेक्टर ने किया खुलासा
By अमित कुमार | Published: February 22, 2021 01:19 PM2021-02-22T13:19:42+5:302021-02-22T13:19:42+5:30
Bhool Bhulaiyaa 2 release in theatres: एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के पहले भाग को लोगों ने काफी पसंद किया था।
Bhool Bhulaiyaa 2 release in theatres: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मस्ट अवेटेड फिल्म 'भूल भुलैया 2' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। डायरेक्टर अनीस बज्मी ने बताया कि यह फिल्म इस साल 19 नवंबर को रिलीज की जाएगी। पहले यह फिल्म 31 जुलाई 2020 को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी।
कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन कार्तिक की पिछली कुछ फिल्मों पर नजर डालें तो उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। 'लुका छुप्पी', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'पति पत्नी और वो' की गिनती कार्तिक की सफल फिल्मों में की जाती है। आने वाले समय में उनकी कुछ और ऐसी फिल्में हैं जिनसे दर्शकों को खासी उम्मीदें होंगी।
इन दिनों कार्तिक अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 में बिजी हैं। यह फिल्म अक्षय कुमार की भूल भुलैया का दूसरा भाग है। जिसमे कार्तिक लीड रोल प्ले कर रहे हैं। कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन ने फिल्म की शूटिंग से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह ढोंगी बाबा के अवतार में नजर आ रहे थे। वीडियो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा- 'इस लुक में स्माइल ही नहीं रुकती। जयपुर लेट्स रोल, मैंगो सीजन शुरू हो गया है।'
KARTIK AARYAN - TABU - KIARA ADVANI: #BHOOLBHULAIYAA2 RELEASE DATE... #BhoolBhulaiyaa2 - starring #KartikAaryan, #Tabu and #KiaraAdvani - to release in *cinemas* on 19 Nov 2021... Directed by Anees Bazmee... Produced by Bhushan Kumar, Murad Khetani and Krishan Kumar. pic.twitter.com/H8t0ANO5qW
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 22, 2021