जिस घर का कभी किराया देते थे कार्तिक आर्यन आज बन गए हैं उसके मालिक, इतने में खरीदा फ्लैट
By मेघना वर्मा | Published: July 11, 2019 04:33 PM2019-07-11T16:33:46+5:302019-07-11T16:34:18+5:30
कार्तिक आर्यन ने फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक के बाद एक उन्होंने कई फिल्में दी। जिस फिल्म ने उनकी किस्मत बदली वो थी सोनू के टीटू की स्वीटी।
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग में बिजी हैं। अपने क्यूट अंदाज के लिए अक्सर ही वो फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। वहीं अभी रिसेंटली खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन ने मुंबई में घर खरीद लिया है। वहीं ट्वीस्ट ये है कि कार्तिक आर्यन ने वही घर खरीदा है जिसमें वो कियाए पर रहा करते थे।
हाल ही में आलिया भट्ट, तमन्ना भाटिया के बाद अब कार्तिक आर्यन ने भी अपना फ्लैट खरीद लिया है। एक न्यूजपेपर की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक का घर मुंबई के यारी रोड में हैं। जिसके लिए उन्होंने लगभग 1.60 करोड़ रूपये चुकाए हैं। बताया ये भी जा रहा है कि उनका ये घर पांचवे फ्लोर पर है।
9.60 लाख करवाये थे जमा
बताया तो ये भी जा रहा है कि फ्लैट के लिए कार्तिक आर्यन ने इस फ्लैट के लिए 9.60 लाख रूपये जमा करवाए थे। कार्तिक ने ये फ्लैट अपनी मां माला तिवारी के नाम पर ली है। खबर ये भी है कि कार्तिक आर्यन ने इस खबर पर कोई भी रिस्पॉन्स करने से मना कर दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन ने फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक के बाद एक उन्होंने कई फिल्में दी। जिस फिल्म ने उनकी किस्मत बदली वो थी सोनू के टीटू की स्वीटी। वहीं रिसेंटली लव आज कल 2 की शूटिंग कर रहे है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय के साथ फिल्म पती, पत्नी और वो में भी काम कर रहे हैं।