लाइव न्यूज़ :

मुश्किल में अक्षय कुमार की फिल्म, लक्ष्मी बॉम्ब को करणी सेना से मिला कानूनी नोटिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 28, 2020 14:33 IST

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम अपने टाइटल और कथित तौर पर लव जिहाद का प्रमोशन किए जाने को लेकर विवादों में है। अब राजपूत करणी सेना ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर भी निशाने पर हैंफिल्म में अक्षय कुमार ने आसिफ नाम का किरदार निभाया है, जो हिंदू लड़की प्रिया (कियारा आडवाणी) से शादी करना चाहता है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार फैंस के दिलों में राज करते हैं। अक्षय एक से एक नायाब फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं। अक्षय एक ऐसे एक्टर हैं जो हर तरह की फिल्में पर्दे पर पेश करते हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर रिलीज हुआ है, लेकिन सुशांत केस के बाद से लगातार फिल्मों का बहिष्कार किया जा रहा है।

अक्षय इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर भी निशाने पर हैं। दरअसल, फिल्म में अक्षय कुमार ने आसिफ नाम का किरदार निभाया है, जो हिंदू लड़की प्रिया (कियारा आडवाणी) से शादी करना चाहता है।

लोगों का कहना है कि यह फिल्म लव जिहाद को प्रमोट कर रही है। इसके अलावा काफी लोगों को इसके नाम से भी दिक्कत है और उनका कहना है कि इससे हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचती है। अब फिल्म के मेकर्स को श्री राजपूत करणी सेना की तरफ से कानूनी नोटिस भेजा गया है जिसमें फिल्म का नाम बदले जाने की मांग की है।

फिल्म को मिले इस लीगल नोटिस में कहा गया है कि फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' हिंदुओं की देवी लक्ष्मी के लिए काफी अपमानजनक है। नोटिस में कहा गया है कि मेकर्स ने जानबूझकर देवी लक्ष्मी का अपमान करने के लिए फिल्म का यह टाइटल रखा है। इसमें यह भी कहा गया है फिल्म के टाइटल 'लक्ष्मी बम' से हिंदू कम्यूनिटी की भावनाएं आहत होती हैं। श्री राजपूत करणी सेना की तरफ से वकील राघवेंद्र मेहरोत्रा ने यह नोटिस भेजा है।

नोटिस में कहा गया है कि मेकर्स बिना शर्त के माफी मांगे। क्योंकि इससे हिंदू धर्म की भावानएं आहात हुई हैं। इससे पहले हिंदू सेना के प्रेसिडेंट विष्णु गुप्ता ने हर एक हिंदू से कहा है कि अगर फिल्म का टाइटल नहीं बदला तो इस फिल्म को बायकॅाट किया जाए। इस फिल्म पर आरोप है कि माता लक्ष्मी के नाम का इस्तेमाल हिंदू भावनाओं को आहात करने का काम कर रहा है।

अक्षय का पुराना वीडियो वायरल

सोशल मीडिया एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार वैष्णो देवी मंदिर को लेकर अपने अनुभव के बारे में बता रहे हैं। हालांकि, वीडियो में अक्षय ने ये कहीं नहीं कहा कि वैष्णो देवी जाना पैसों की बर्बादी है। बल्कि, ये कहा है कि अब वे मंदिर जाने की बजाए किसी जरूरतमंद की मदद कर देते हैं। ऐसा करने से उन्हें दर्शन करने जितना ही सुख मिलता है।

टॅग्स :अक्षय कुमारकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस