लाइव न्यूज़ :

कृति सेनन के बोल, फिल्मी सितारों के बच्चों से कभी अपनी तुलना नहीं की :

By भाषा | Updated: June 4, 2019 15:37 IST

 अभिनेत्री कृति सेनन ने कहा कि उन्होंने कभी भी फिल्मी सितारों के बच्चों से अपनी तुलना नहीं की क्योंकि टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी पहली फिल्म "हीरोपंती" में उनसे "समान" व्यवहार किया गया था।

Open in App

 अभिनेत्री कृति सेनन ने कहा कि उन्होंने कभी भी फिल्मी सितारों के बच्चों से अपनी तुलना नहीं की क्योंकि टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी पहली फिल्म "हीरोपंती" में उनसे "समान" व्यवहार किया गया था। कृति ने पीटीआई-भाषा से कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैंने खुद की तुलना फिल्मी सितारों के बच्चों से की है। ऐसा कोई समय नहीं आया जहां मुझे लगा कि मुझे अपनी तुलना करने की आवश्यकता है।

हालांकि उनमें से एक के साथ मेरे करियर की शुरूआत हुई। " अभिनेत्री का कहना है कि दोनों को (उन्हें और टाइगर श्रॉफ को) न केवल समान माना जाता था, बल्कि एक ही तरह से उनका प्रचार भी किया जाता था। उन्होंने कहा, "टाइगर और मैं दोनों समान रूप से नए थे।

हम छोटे बच्चों की तरह सीख रहे थे। सौभाग्य से, मेरे निर्माता और निर्देशक ने हमेशा फिल्म को एक नहीं बल्कि दो नए कलाकारों के पदार्पण के रूप में लिया। मुझे कभी कोई अंतर महसूस नहीं हुआ।" उन्होंने कहा, "जिस तरह हमारे साथ व्यवहार किया गया, हमे प्रमोट किया गया, यह बिल्कुल समानता वाली बात थी।

मैंने कभी तुलना की आवश्यकता महसूस नहीं की।" 2014 में अपने करियर का आगाज करने वाली कृति की इस साल तीन फिल्में - अर्जुन पटियाला, हाउसफुल-4 और पानीपत आ रही हैं। भाषा जोहेब मनीषा मनीषा

टॅग्स :कृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार, प्रोजेक्ट ऐसा हो रोमांचक और लीक से हटकर हो?, “दो पत्ती” के लिए पुरस्कार जीतने के बाद कृति ने कहा

बॉलीवुड चुस्कीग्रीस में सिगरेट पीती दिखीं कृति सेनन, वीडियो वायरल होने पर हुई ट्रोल; फैन्स ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस