तैमूर के बर्थडे पर सभी मॉम्स को करीना कपूर ने दिया गिफ्ट, 2021 में आएगी 'प्रेग्नेंसी बाइबिल'

By स्वाति सिंह | Published: December 20, 2020 06:34 PM2020-12-20T18:34:28+5:302020-12-20T18:46:11+5:30

Kareena Kapoor Khan announces her new book ‘Pregnancy Bible’ for all moms-to-be | तैमूर के बर्थडे पर सभी मॉम्स को करीना कपूर ने दिया गिफ्ट, 2021 में आएगी 'प्रेग्नेंसी बाइबिल'

अपने पहले बेटे तैमूर अली खान के चौथे जन्मदिन पर करीना ने यह घोषणा की।

Highlightsबॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार गर्भवती हैं करीना कपूर गर्भावस्था को लेकर एक मार्गदर्शक किताब लिखने की तैयारी में हैं। करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल” नाम की यह किताब अगले साल प्रकाशित होगी।

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार गर्भवती हैं और वह गर्भावस्था को लेकर एक मार्गदर्शक किताब लिखने की तैयारी में हैं। प्रकाशक जगरनॉट ने रविवार को यह जानकारी दी। “करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल” नाम की यह किताब अगले साल प्रकाशित होगी।

अपने पहले बेटे तैमूर अली खान के चौथे जन्मदिन पर करीना ने यह घोषणा की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर किताब का मुखपृष्ठ साझा करते हुए लिखा,“आज सभी भावी मांओ के लिए “करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल” की घोषणा करने के लिए सबसे अच्छा दिन है। इस किताब में गर्भवती मांओ में सुबह की कमजोरी से लेकर खानपान और सेहत हर चीज के बारे में पढ़ने को मिलेगा। आप इसे जल्दी से जल्दी पढ़ें। इसे जगरनॉट प्रकाशन 2021 में लेकर आएंगे।”

40 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि गर्भावस्था एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके दौरान हमें सक्रिय, स्वस्थ और खुश होना चाहिए। इस किताब में मैं आपको बताऊंगी कि मैं अपने गर्भधारण में कैसे रही और आपको वह सारी जानकारी दूंगी जो आपको आपकी गर्भावस्था में खुश रखे। यह विषय मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं एक ऐसी किताब लिखने की उम्मीद करती हूं जो अन्य महिलाओं की मदद और मार्गदर्शन करेगी।” 

Web Title: Kareena Kapoor Khan announces her new book ‘Pregnancy Bible’ for all moms-to-be

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे