कंगना ने रेखा को दी जन्मदिन की बधाई, गॉडमदर कहकर किया संबोधित

By वैशाली कुमारी | Published: October 10, 2021 05:08 PM2021-10-10T17:08:32+5:302021-10-10T17:17:55+5:30

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने रेखा को खास अंदाज में बधाई दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट लिखा है जिसमें रेखा को उन्होंने गॉडमदर कहकर संबोधित किया है। 

Kangana wished Rekha on her birthday, addressed as God Mother | कंगना ने रेखा को दी जन्मदिन की बधाई, गॉडमदर कहकर किया संबोधित

कंगना रनौत

Highlightsकंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेखा के साथ एक तस्वीर साझा की हैकंगना ने रेखा को गॉडमदर कहकर संबोधित किया है

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रेखा का आज जन्मदिन है। 10 अक्टूबर 1954 को रेखा का जन्म हुआ था। इस साल वह अपना 67 वा बर्थडे मना रही हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर फैन्स उन्हें अलग अलग तरीके से बधाइयां दे रहे हैं। इसी के साथ बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट लिखा है जिसमें रेखा को उन्होंने गॉडमदर कहकर संबोधित किया है। 

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेखा के साथ एक तस्वीर साझा की है। उस तस्वीर पर कंगना ने लिखा है कि "मेरी गॉड मदर प्रिय रेखा जी को जन्मदिन की बधाई अनुग्रह शान और सुंदरता की प्रतिमूर्ति"। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के शादी की रिसेप्शन की बताई जा रही है। इस फोटो में कंगना ने क्रीम कलर की साड़ी और रेखा ने लाल रंग की साड़ी कैरी की है। 

जहां कंगना रेखा को अपना गॉड मदर बुलाती है वही रेखा ने भी एक बार मराठी तारका अवार्ड में कहा कि अगर उनकी बेटी होती तो वह बिल्कुल कंगना की जैसी होती। इसके साथ ही रेखा ने कंगना की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी की रिलीज से पहले उन्हें रियल लाइफ झांसी की रानी कहा था। इसके साथ ही एक और इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि रेखा जी का हाव-भाव और शिष्टाचार सभी से परे हैं।

Web Title: Kangana wished Rekha on her birthday, addressed as God Mother

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे