इस शुक्रवार 200 करोड़ जलकर राख होने वाले हैं, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’को लेकर आलिया पर कंगना ने साधा निशाना
By अनिल शर्मा | Published: February 21, 2022 09:48 AM2022-02-21T09:48:42+5:302022-02-21T12:28:21+5:30
कंगना रनौत ने आलिया के पिता महेश भट्ट को मूवी माफिया बताया है और आलिया को पापा की परी। इसके साथ ही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की कास्टिंग पर भी सवाल उठाएं
मुंबईः आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के रिलीज से पहले कंगना रनौत का एक पोस्ट काफी चर्चा में है। इंस्टाग्राम स्टोरी के इस पोस्ट में कंगना ने आलिया सहित उनके पिता महेश भट्ट पर एक बार फिर हमला बोला है। कंगना ने पोस्ट में लिखा है कि इस शुक्रवार 200 करोड़ जलकर राख होनेवाले हैं।
कंगना ने आलिया के पिता महेश भट्ट को मूवी माफिया बताया है और आलिया को पापा की परी। इसके साथ ही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की कास्टिंग पर भी सवाल उठाएं। अभिनेत्री ने लिखा, ‘इस शुक्रवार 200 करोड़ जलकर राख होने वाले हैं। एक पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी ( जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखना पसंद करती है) के लिए, क्योंकि पापा मानते हैं रोमकॉम बिम्बो एक्टिंग कर सकती है।
कंगना ने आगे लिखा, फिल्म की सबसे बड़ी चूक गलत कास्टिंग है। ये नहीं सुधरेंगे। (ये लोग बदलना भी नहीं चाहते) कोई आश्चर्य नहीं कि साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों के लिए स्क्रीन जा रहे हैं। बॉलीवुड की किस्मत तब तक खराब रहेगी जब तक फिल्म माफिया के पास ताकत है।‘
कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने बिना नाम लिए महेश भट्ट पर औसत दर्जे के प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए फिल्ममेकर्स पर दबाव डालने का आरोप लगाया। लिखा, ‘बॉलीवुड माफिया डैडी पापा, जिन्होंने अकेले ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के तरीके को बर्बाद कर दिया है उन्होंने कई बड़े निर्देशकों को इमोशनली बहला लिया और उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए दबाव बनाया जो औसत दर्जे के रहे। अभिनेत्री ने कहा एक और उदाहरण इसकी रिलीज के तुरंद बाद सामने आएगा। जरूरत है लोग उनका मनोरंजन ना करें। इस शुक्रवार की रिलीज पर एक बड़ा हीरो और सबसे बड़ा निर्देशक भी उसके बहकावे के नए शिकार हैं।‘