'जजमेंटल है क्या' को लेकर कंगना रनौत ने नाराज मीडिया को कहा 'धन्यवाद',जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 30, 2019 10:18 AM2019-07-30T10:18:53+5:302019-07-30T10:18:53+5:30

अब हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को फैंस जमकर तारीफ मिल रही है। ऐसे में कंगना ने मीडिया को धन्यवाद कहा है।

Kangana Runout asked the angry media about 'What is Jismetal?' | 'जजमेंटल है क्या' को लेकर कंगना रनौत ने नाराज मीडिया को कहा 'धन्यवाद',जानिए क्या है कारण?

'जजमेंटल है क्या' को लेकर कंगना रनौत ने नाराज मीडिया को कहा 'धन्यवाद',जानिए क्या है कारण?

Highlightsकंगना रनौत की हाल ही में मीडिया के एक कर्मी से अनबन हो गई थी।बात इतनी बढ़ गई थी कि मीडिया ने उनको बैन करने का फैसला तक लिया।

कंगना रनौत की हाल ही में मीडिया के एक कर्मी से अनबन हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई थी  कि मीडिया ने उनको बैन करने का फैसला तक लिया। अब हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को फैंस जमकर तारीफ मिल रही है। ऐसे में कंगना ने मीडिया को धन्यवाद कहा है।

फिल्म को फैंस और समीक्षकों से बहुत अच्छा रिस्पॉस मिला है। ऐसे में हाल ही में सामने आए एक वीडियो में कंगना ने मीडिया शुक्रियाअदा किया है। दरअसल कंगना की बहन रंगोली ने अपनी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना खूबसूरत वादियों में बैठी नजर आ रही हैं। 

कंगना वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि फिल्म को मिल रहे प्यार से वह काफी खुशी हैं। मीडिया भले उनसे नाराज थी लेकिन इसके बाद भी उन्होंने  निष्पक्ष रूप से इस फिल्म को देखना और इसे साल अत्यधिक समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म बनाई है। इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया का धन्यवाद भी किया।



वीडियो शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा है कि प्रिय दोस्तों कंगना ने यह वीडियो संदेश भेजा है ... और बहुत सारा प्यार।

जजमेंटल है क्या की स्टोरी

घरेलु हिंसा की शिकार होने के कारण बॉबी यानि(कंगना रनौत) बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार होती है। बॉबी जैसे जैसे बड़ी होती है उस रूप से उसकी बीमारी भी बढ़ जाती है। किसी पर भी शक करना, किसी को कुछ भी बोल देना। इतना ही नहीं किसी को मार देना बॉबी की पसंद बन जाता है। वह खुद को जासूस सा भी महससू करती है। 
इसी बीच बॉबी के घर केशव (राजकुमार राव) अपनी पत्नी रीमा (अमायरा दस्तूर) संग किराए पर रहने आता है। 

यहीं बॉबी को लगता है केशव अपनी पत्नी रीमा को मार डालेगा। लेकिन इसी बीच  रीमा का सच में मर्डर हो जाता है। बॉबी और केशव दोनों इसमें फंस जाते हैं। लेकिन बॉबी को लगता है यह मर्डर है और केशव ने ही इसे अंजाम दिया है। देखना होगा कि आखिर दोनों में से कौन इसमें फंसता है।

Web Title: Kangana Runout asked the angry media about 'What is Jismetal?'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे