लाइव न्यूज़ :

सेलेब्स ने की 'भारत' की तारीफ तो भड़क गईं कंगना रनौत की बहन, बोलीं- 'सलमान की चापलूसी...'

By मेघना वर्मा | Updated: June 6, 2019 13:11 IST

सलमान खान की फिल्म भारत, लाजवाब अदाकारी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिल रही है। उन्होंने अपने हर एक कैरेक्टर को बखूबी पर्दे पर पेश किया है। फिल्म में दिशा पटानी की एंट्री लोगों को सीटियां मारने के लिए मजबूर कर देगी।

Open in App

कंगना रनौत की बहन रंगोली हमेशा ही अपनी बातें खुलकर और बड़ी बेबाकी से रखती हैं। नेपोटिज्म हो या डायरेक्टर की कोई बात रंगोली अपने सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहती हैं। रिसेंटली सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर उन्होंने अपनी बात कही है। सलमान की भारत फिल्म की जहां सभी सेलेब्स ने तारीफ की है वहीं इस बात पर रंगोली ने सेलेब्स की क्लास लगा दी है। 

दरअसल सलमान खान की इस फिल्म को देखकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने तारीफ की है। इन स्टार्स में करण जौहर भी शामिल हैं। इसी बात पर रंगोली ने उनको और कई सितारों को खरी-खोटी सुनाते हुए लिखा, 'बॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान की चापलूसी में जुट चुकी है। मुझे भी सीखना है, पीछे चुगली और सामने चापलूसी।'

कुछ दिनों पहले मुंबई में भारत की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें सभी बड़े सेलेब्स ने इंट्री की थी। अली अब्बास के निर्देशन में बनी भारत फिल्म में लीड रोल में सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं।  आइए आपको बताते हैं ईद के मौके पर रिलीज हुई  है। भारत फिल्म की कहानी है एक ऐसे आदमी की जो भारत-पाकिस्तान के समय अपने भारत आता है मगर अपने बहन और पिता से बिछड़ जाता है। एक व्यक्ति के साथ पूरा देश समय-समय पर कैसे और बदलता है यही है फिल्म की पूरी कहानी।

 

सलमान खान की लाजवाब अदाकारी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिल रही है। उन्होंने अपने हर एक कैरेक्टर को बखूबी पर्दे पर पेश किया है। फिल्म में दिशा पटानी की एंट्री लोगों को सीटियां मारने के लिए मजबूर कर देगी।

वहीं सलमान के साथ कटरीना की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री का स्वाद भी चखने को मिलेगा। जैकी श्रॉफ के साथ सलमान संवाद आपको भावुक कर देंगे।

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस