संस्कृत हो राष्ट्रभाषा, बोलीं कंगना रनौत- यह कन्नड़, तमिल, गुजराती या हिंदी से भी पुरानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 30, 2022 08:02 AM2022-04-30T08:02:17+5:302022-05-02T10:38:59+5:30

अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की ट्रेलर की रिलीज के अवसर पर रनौत ने कहा कि वह देवगन की टिप्पणी से सहमत हैं लेकिन उनका मानना है कि भारत की राष्ट्रीय भाषा संस्कृत होनी चाहिए।

Kangana Ranaut says Sanskrit be the national language it is older than Kannada Tamil Gujarati Hindi Ajay Devgan is not wrong but | संस्कृत हो राष्ट्रभाषा, बोलीं कंगना रनौत- यह कन्नड़, तमिल, गुजराती या हिंदी से भी पुरानी

संस्कृत हो राष्ट्रभाषा, बोलीं कंगना रनौत- यह कन्नड़, तमिल, गुजराती या हिंदी से भी पुरानी

Highlightsकंगना रनौत ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं से पुरानी है इसलिए इसे राष्ट्रीय भाषा बनाया जाना चाहिएकंगना रनौत ने कहा, ‘‘संस्कृत हमारी राष्ट्रीय भाषा क्यों नहीं है? यह स्कूलों में अनिवार्य क्यों नहीं है?

मुंबईः अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को कहा कि हिंदी को राष्ट्रीय भाषा कहने में अजय देवगन गलत नहीं हैं, लेकिन हर किसी को अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करने का अधिकार है। रनौत ने यह भी कहा हिंदी के राष्ट्रीय भाषा होने से इनकार करना संविधान को इनकार करना है। अभिनेत्री, देवगन की उस टिप्पणी पर जवाब दे रही थीं, जिसमें कहा गया था, ‘‘हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा थी, है और हमेशा रहेगी।’’ देवगन ने यह टिप्पणी दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता किच्चा सुदीप के इस बयान पर की थी कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है।

देवगन और सुदीप के बीच ट्विटर पर हुई बहस के बारे में पूछे जाने पर रनौत ने अपना जवाब संतुलित रखने की कोशिश की। अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की ट्रेलर की रिलीज के अवसर पर रनौत ने कहा कि वह देवगन की टिप्पणी से सहमत हैं लेकिन उनका मानना है कि भारत की राष्ट्रीय भाषा संस्कृत होनी चाहिए क्योंकि यह सबसे पुरानी भाषाओं में एक है। संस्कृत, कन्नड़, तमिल, गुजराती या हिंदी से भी पुरानी है। अभिनेत्री यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संस्कृत हमारी राष्ट्रीय भाषा क्यों नहीं है? यह स्कूलों में अनिवार्य क्यों नहीं है? मैं नहीं जानती।’’

कंगना रनौत ने आगे कहा, ‘‘हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। इसलिए जब अजय देवगन जी ने कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा है तो वह गलत नहीं थे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज देश में अंगेजी का इस्तेमाल बातचीत के लिए संपर्क भाषा के रूप में किया जाता है। क्या यह संपर्क (भाषा) होनी चाहिए या हिंदी या संस्कृत वह संपर्क (भाषा) होना चाहिए। हमें फैसला करना होगा। फिलहाल संविधान के मुताबिक हिंदी राष्ट्रीय भाषा है। ’’ रनौत ने यह भी कहा कि हर किसी को जन्मसिद्ध अधिकार है कि वह अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करे। जैसे कि मैं पहाड़ी हूं और मुझे इस पर गर्व है...। 

Web Title: Kangana Ranaut says Sanskrit be the national language it is older than Kannada Tamil Gujarati Hindi Ajay Devgan is not wrong but

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे