लाइव न्यूज़ :

जया बच्चन को कंगना ने दिया करारा जवाब,श्‍वेता-अभ‍िषेक का नाम लेकर कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 15, 2020 13:24 IST

जया बच्‍चन ने सदन में बॉलीवुड का मुद्दा उठाते हुए कहा क‍ि इंडस्‍ट्री को बदनाम करने की साजिश चल रही है। इस पर अब कंगना रनौत ने सोशल मीड‍िया पर जवाब द‍िया है।

Open in App
ठळक मुद्देजया बच्‍चन ने सदन में उठाया मुद्दाकंगना ने जवाब में मांगा सपोर्ट

संसद के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। कोरोना संकट के दौर में हो रहे संसद के सत्र में आज पहले राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई। ऐसे में राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने 'फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने की कथित साजिश' को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।

वहीं, सपा सांसद जया बच्चन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस जगत को बदनाम करने की साजिश हो रही है और को सरकार हमारे समर्थन में आना चाहिए। जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है उन्होंने इसे गटर बुलाया, मैं पूरी तरह इससे असहमत हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार इन लोगों को बताए जिन्होंने इससे अपना नाम और प्रसिद्धि कमाई कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बंद करें। जया बच्चन का कंगना रनौत ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।

कंगना ने क्या कहा

कंगना रनौत ने जया बच्‍चन को जवाब देते हुए अपने ट्वीट में ल‍िखा है - जया जी क्‍या अब तब भी यही करतीं, अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्‍वेता बच्‍चन को टीन एज में मारा पीटा जाता, और ड्रग्‍स देकर मोलेस्‍ट क‍िया जाता। क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर मेरी जगह अभ‍िषेक बच्‍चन लगातार कुछ लोगों की साज‍िश और उत्पीड़न का श‍िकार होते और एक द‍िन अपने घर में लटके मिलते? इसके साथ ही हाथ जोड़ने वाला स‍िंबल बनाकर कंगना ने ल‍िखा क‍ि थोड़ी सहानुभूत‍ि और थोड़ा सपोर्ट हमें भी दीज‍िए।

जया बच्चन ने कहा कि मैं बहुत शर्मिंदा थी कि कल हमारे एक सांसद ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला, जो खुद इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए।

बीजेपी सांसद एवं अभिनेता रवि किशन ने पड़ोसी देशों से ड्रग की तस्करी और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों द्वारा इसके सेवन के संबंध में NCB द्वारा की जा रही जांच का मुद्दा सोमवार को लोकसभा में उठाया था और दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि हमारे फिल्म उद्योग में इसकी पैठ हो चुकी है और NCB इसकी जांच कर रही है। गोरखपुर से बीजेपी सांसद ने कहा, 'मेरी मांग है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए और चीन तथा पाकिस्तान की साजिश पर रोक लगाई जाए।'

टॅग्स :कंगना रनौतजया बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: सपा सांसद जया बच्चन का सरकार पर गंभीर आरोप, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस