मुझे स्थाई स्ट्रेच मार्क्स पड़ गए हैं, 'तलाइवी' के लिए 20 किलो वजन बढ़ाने और घटाने पर कंगना रनौत
By अनिल शर्मा | Published: September 27, 2021 11:35 AM2021-09-27T11:35:40+5:302021-09-27T16:47:38+5:30
कंगना ने बताया है कि जहां तलाइवी के लिए 20 किलो वजह बढ़ाया वहीं बाद में ‘धाकड़’ के लिए इतना ही वजन कम करना पड़ा। इस क्रम में उनके शरीर पर स्थाई निशान (स्ट्रेच मार्क्स) पड़ गए। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये पूरा अनुभव साझा किया है।
तमिलनाडु राज्य में लगातार 5 बार मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकीं ‘अम्मा’ उर्फ जयराम जयललिता के जीवन पर बनी फिल्म तलाइवी को लेकर कंगना रनौत चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने काफी मेहनत की। इसका उन्हें शारीरिक नुकसान भी उठाना पड़ा। कंगना की मानें तो अपनी फिल्म ‘तलाइवी’ के लिए उन्होंने 20 किलो वजन बढ़ाया था। और वजह को बढ़ाने-घटाने की प्रक्रिया में उनके शरीर पर स्थाई निशान (स्ट्रेच) पड़ गए।
कंगना ने बताया है कि जहां तलाइवी के लिए 20 किलो वजह बढ़ाया वहीं बाद में ‘धाकड़’ के लिए इतना ही वजन कम करना पड़ा। इस क्रम में उनके शरीर पर स्थाई निशान (स्ट्रेच मार्क्स) पड़ गए। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये पूरा अनुभव साझा किया है।
कंगना ने लिखा- पहले तलाइवी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना पड़ा और फिर अपनी आगामी फिल्म धाकड़ के लिए 20 किलो वजन कम करना पड़ गया, और ये सब 6 महीने के अंतराल पर हुआ। महज 6 महीने में ऐसा करने की वजह से अब त्वचा पर खिंचाव के स्थाई निशान पड़ गए हैं।
कंगना ने आगे लिखाा कि कला की एक एक कीमत होती है और कई बार तो कलाकार ही कीमत होता है…। बकौल कंगना- '6 महीने में 20 किलो वजन बढ़ाना और 6 महीने में सब कम कर देना, वह भी 30 के दशक में मेरे शरीर में बहुत सी चीजें गड़बड़ हो गई हैं, मेरे स्थायी स्ट्रेच मार्क्स भी पड़ गए हैं, लेकिन कला एक कीमत के साथ जीवन में आती है।'