अनुष्का के बाद कंगना के मीम्स का सोशल मीडिया पर कब्जा, यूजर्स ने ऐसे लिए मजे
By भारती द्विवेदी | Published: October 4, 2018 09:31 AM2018-10-04T09:31:01+5:302018-10-04T10:28:30+5:30
kangana Ranaut Manikarnika funny Memes Viral on Social Media: वहीं कुछ लोग इस फिल्म के एक्शन से लेकर कंगना के एक्सप्रेशन तक को हॉलीवुड की कॉपी बता रहे हैं।
मुंबई, 4 अक्टूबर: कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म 'मणिकर्णिका' का टीजर आ चुका है। दो मिनट के इस टीजर में कंगना जबर्दस्त एक्शन सीन करते नजर आ रही हैं। कंगना का एक्शन और बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज फैंस का काफी पंसद भी आ रहा है। लेकिन वहीं कुछ लोग इस फिल्म के एक्शन से लेकर कंगना के एक्सप्रेशन तक को हॉलीवुड की कॉपी बता रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर कंगना के कुछ एक्सप्रेशन के मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग कंगना की फोटो के साथ अलग-अलग तरह के कैप्शन लिखकर उस शेयर कर रहे हैं।
कंगना की एक फोटो जिसमें उनके मुंह से खून निकल रहा है और चीख रही हैं। उस फोटो को लेकर लोगों काफी फनी मीम बना रहे हैं। राघव गुप्ता ने कंंगना की फोटो शेयर करते हुए अजय देवगन जिस पान मसला का जिक्र किया है।वो लिखते हैं कि अजय सोच रहे होंगे कि ये मेरा सबसे अच्छा समय है। क्योंकि मुझे प्री में प्रमोशन मिला रहा है...बोल जुबान केसरिया।
Ajay devgn : i am having a best time now... because i am having free promotion... BOLO ZUBAAN KESARIYAA....#ManikarnikaTeaser#AjayDevgn#vimalpaanmasala#KanganaRanautpic.twitter.com/SGD9l6e43i
— Raghav gupta (@Ragstargupta3) October 2, 2018
राघव ने कंगना की एक और फोटो शेयर करते हुए लिखा है- जब आप डाबर लाल दंत मंजन के बदले एवरेस्ट का तीखा लाल पाउडर अपने दांतों पर इस्तेमाल कर लेते हैं।
When you apply everest ka teekha laal powder on your teeth instead of dabur laal dannt manjan....#ManikarnikaTeaser@KanganaDaily#jhansikirani#Bollywood#Trendingpic.twitter.com/qQCm2z71l6
— Raghav gupta (@Ragstargupta3) October 2, 2018
एनिद लिखते हैं- मैं डॉक्टर के पास रूट कैनाल के बाद।
Me at the Dentist after a Root Canal. #manikarnikateaserpic.twitter.com/XYlw9Cd4CN
— Anid (@annoyinglyanid) October 2, 2018
ह्रतिक नाम के यूजर ने लिखा है- रानी लक्ष्मीबाई कम वैम्पायर बाई ज्यादा लग रही है।
Raani Lakshmi Bai Kam Vampire Bai Jyada Lag Rahi Hai 😂#ManikarnikaTeaserpic.twitter.com/U9hCeIru0D
— Hrithik Devotee (@Pranaywaaa) October 2, 2018
After eating JAMUN#Manikarnika#ManikarnikaTeaserpic.twitter.com/KfxxrKhP48
— jai nair (@NairJai123) October 2, 2018
I only pray Ms Ranaut lets herself go full Nicolas Cage.#Manikarnika#Mandy#Mandikarnikapic.twitter.com/llyFHWC6nS
— Raja Sen (@RajaSen) October 2, 2018
#ManikarnikaTeaser
— Bigdaa_hua_'PARAM'para🇮🇳🔥 (@Dr__Paramjit) October 2, 2018
When you are involved in love making with your Kanpuria boyfriend with Vimal Pan masaala in your mouth....
Bolo zubaan kesari.... pic.twitter.com/u7KEVcdQrN
गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के मीम्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा था। वैसे तो फिल्म 'सुई धागा' के कई सीन के मीम्स बने थे लेकिन अनुष्का का रोते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब चला। अब अनुष्का के बाद लोगों के निशाने पर कंगना हैं। बता दें कि इस फिल्म कंगना रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं।