कंगना रनौत के घर जल्द बजेगी शहनाई, देखें सगाई की फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 9, 2019 04:25 PM2019-11-09T16:25:10+5:302019-11-09T16:25:10+5:30
हाल ही में कंगना के भाई अक्षय की सगाई हो गई है। भाई के इस सगाई समारोह में खुद कंगना रनौत भी शामिल हुई हैं। कंगना ने इस खास मौके पर जमकर इंजॉय भी किया है।
अपने बेवाक अंदाज और बिंदास बोल के लिए कंगना रनौत हमेशा जानी जाती हैं। कंगना किन्हीं ना किन्हीं कारणों से सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। ऐसे में कंगना के फैंस के लिए खुशखबरी है कि एक्ट्रेस के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। ये सुनकर फैंस को लगेगा कि कंगना शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तो ऐसा नहीं है, एक्ट्रेस के घर उनकी नहीं बल्कि किसी और की शादी है। दरअसल कंगना के भाई की जल्द शादी होने वाली है।
हाल ही में कंगना के भाई अक्षय की सगाई हो गई है। भाई के इस सगाई समारोह में खुद कंगना रनौत भी शामिल हुई हैं। कंगना ने इस खास मौके पर जमकर इंजॉय भी किया है। इस दौरान कंगना ने गोल्डन साड़ी, गले में चोकर और डार्क लिपस्टिक लगाई हुई थी। इस लुक में कंगना कहर ढा रही थीं।
इस खास मौके की फोटो कंगना की बहन रंगोली ने डाली हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस दौरान की फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। ये फोटो फैंस को जमकर पसंद आ रही हैं। ऐसे में इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कंगना ने परिवार के लोगों के साथ अपने ही अंदाज में मस्ती की।
अपने भाई की सगाई में शैम्पेन की बोतल खोलते हुए कंगना की फोटो सामने आई है। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है। इन सभी फोटो में कंगना के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।कंगना के भाई अक्षत ने हरियाणा की रहने वाली रितु सांगवान से सगाई की। रितु पेशे से डॉक्टर हैं।
Friends who are curious about pahadi group dance form Natti, here’s a glimpse of it, elderly gentleman in a pahadi hat is our grandfather Shri Barahmchand Ranaut ex IAS officer 🙏 pic.twitter.com/HxQRZHZa3s
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) November 8, 2019
कंगना की बहन रंगोली ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें कंगना परिवार के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। कंगना के इस वीडियो को भी फैंस खूब पसंद किया है।