आर्टिकल 370 हटने पर एक्टर ने कश्मीरियों को दी सलाह, कहा-कश्मीर में जो भी हो रहा है, उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 13, 2019 02:13 PM2019-08-13T14:13:05+5:302019-08-13T14:13:05+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35A को रद्द किए जाने पर कमाल आर खान ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए पीएम मोदी को कमाल ने बधाई दी है।

kamal r khan support pm narendra modi on article 370 | आर्टिकल 370 हटने पर एक्टर ने कश्मीरियों को दी सलाह, कहा-कश्मीर में जो भी हो रहा है, उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है

आर्टिकल 370 हटने पर एक्टर ने कश्मीरियों को दी सलाह, कहा-कश्मीर में जो भी हो रहा है, उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है

Highlightsएक्टर कमाल आर खान अपने वेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कमाल हर एक मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं।

एक्टर कमाल आर खान अपने वेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कमाल हर एक मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं। एक्टर कमाल आर खान आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35A को रद्द किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए पीएम मोदी को कमाल ने बधाई दी है।

कमाल ने कश्मीरियों को सहाल दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

वहीं हाल ही में कमाल ने लिखा था कि कश्मीर के भाई और बहनों से मेरा एक सीधा सा सवाल है। अगर POK, बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश, पाकिस्तान के साथ खुश नहीं हैं तो आप पाकिस्तान के साथ कैसे खुश रहोगे? मेरा यकीन मानिए आप भारत के साथ ही खुश रह सकते हैं। तो हिंसा रोकिए और खुश रहिए।

Web Title: kamal r khan support pm narendra modi on article 370

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे