बॉलीवुड एक्टर ने कुछ इस अंदाज में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर छाई फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 18, 2019 12:25 PM2019-06-18T12:25:07+5:302019-06-18T13:00:05+5:30
भारत पाकिस्तान मैच को देखने बॉलीवुड के कई सेलेब्स गए थे, जिनकी फोटो आजकल छाई हुई हैं। इसी बीच केआरके ने पाकिस्तान टीम की मजाक उड़ाई है।
बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान आए दिन अपने ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बिग बॉस फेम कमाल ने अब भारत-पाकिस्तान मैच पक ट्वीट किया है, जो फैंस के बीच पसंद किया जा रहा है।
भारत पाकिस्तान मैच को देखने बॉलीवुड के कई सेलेब्स गए थे, जिनकी फोटो आजकल छाई हुई हैं। इसी बीच केआरके ने पाकिस्तान टीम की मजाक उड़ाई है। अपने ही अंदाज पर सोशल मीडिया पर कमाल ने पाक टीम पर ट्वीट करते हमला किया है। कमाल आर खान ने भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर चुटकी लेते हुए बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक मीम शेयर किया है।
इस मीम को शेयर करते हुए कमाल ने लिखा है कि 'पाकिस्तानी लोग पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए कुछ इस तरह से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं। ये फोटो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रमन राघव' की है। कमाल आर खान के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी जमकर पाकिस्तानी टीम की खिंचाई की है। स्वरा भास्कर ने तो यहां तक कह दिया कि कहीं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पाकिस्तान पहुंते-पहुंते पिट विट ना जाए।
Pakistani people are waiting for Pakistani players at Karachi Airport like this.😜🤣 pic.twitter.com/0HwmlS4kNv
— KRK (@kamaalrkhan) June 17, 2019
कमाल के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की मजाक उड़ा रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान पर 16 जून को जीत दर्ज की थी। जिसके बाद से बॉलीवुड सेलेब्स का उत्साह देखते बन रहा है। हर कोई टीम इंडिया को बधाई दे रहा है।