Yes Bank के संकट पर बॉलीवुड एक्टर ने अर्जुन कपूर को बताया जिम्मेदार, बोले- इसमें काम किया था इसलिए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 10, 2020 10:19 AM2020-03-10T10:19:37+5:302020-03-10T10:19:37+5:30

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।

kamaal r khan slams arjun kapoor for yes bank crisis tweet | Yes Bank के संकट पर बॉलीवुड एक्टर ने अर्जुन कपूर को बताया जिम्मेदार, बोले- इसमें काम किया था इसलिए...

फाइल फोटो

Highlightsनिजी क्षेत्र के बैंक येस बैंक (Yes Bank) की हालत खराब हो गई हैभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा येस बैंक पर एक महीने तक केवल 50 हजार रुपये निकालने की सीमा तय कर दी गई है

निजी क्षेत्र के बैंक येस बैंक (Yes Bank) की हालत खराब हो गई है।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा येस बैंक पर एक महीने तक केवल 50 हजार रुपये निकालने की सीमा तय कर दी गई है। यस बैंक पर आए इस संकट पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स ट्वीट कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड प्रोड्यूसर एक्टर कमाल आर खान का नाम भी शामिल हो गया है।

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने येस बैंक (Yes Bank) संकट को लेकर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पर निशाना साधते हुए लिखा, अर्जुन कपूर ने आज तक जितनी फिल्मों में काम किया, वो लगभग सारी डूब गईं। एक मात्र सुपरहिट फिल्म थी 2 स्टेट्स, अर्जुन कपूर को इसमें येस बैंक में काम करते हुए दिखाया गया था और अब तो येस बैंक भी डूब गया।

 अब एक बार फिर से केआरके के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कमाल पर भी लोग निशाना साध रहे हैं तो कुछ लोग अर्जुन पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। वहीं इस तरह के ट्वीट पर अभी तक अर्जुन कपूर की तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया है।

हाल ही में कमाल आर खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' (Tum Meri Ho) रिलीज हुआ था। उनके गाने पर अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया था। कमाल ने देशद्रोही फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म नहीं चली लेकिन कमाल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए। कमाल रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर -आ चुके हैं।

Web Title: kamaal r khan slams arjun kapoor for yes bank crisis tweet

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे