लाइव न्यूज़ :

फैंस के कहने पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए काजोल ने कहा सिर्फ एक शब्द, भावुक पोस्ट वायरल

By अमित कुमार | Updated: June 22, 2020 16:20 IST

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार भाई-भतीजावाद और नेपोटिजम को लेकर बहस चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकाजोल सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत कर रही थीं, तभी एक फैन ने सुशांत सिंह के बारे में एक सवाल किया। फैन ने काजोल से कहा कि आप सुशांत सिंह राजपूत के बारें में केवल एक शब्द कहें।काजोल का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का गम इतना गहरा है कि फैंस इससे चाहकर भी नहीं निकल पा रहे हैं। करीब एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा एक्टर को याद कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने आस्क मी एनिथिंग सेशन का आयोजन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे सुशांत को लेकर सवाल कर लिया। 

काजोल सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत कर रही थीं, तभी एक फैन ने सुशांत सिंह के बारे में एक सवाल किया। फैन ने काजोल से कहा कि आप सुशांत सिंह राजपूत के बारें में केवल एक शब्द कहें। इस पर काजोल ने कमेंट करते हुए लिखा, "दुखद"।  काजोल का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस काजोल की बात से सहमत दिखाई पड़ रहे हैं। 

काजोल को है जल्द से जल्द मां से मिलने की इच्छा

वैसे सोशल मीडिया पर अक्सर ही सेलेब्स को फैंस के साथ रूबरू होते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में काजोल भी आस्क मी एनिथिंग सेशन के तहत फैंस से मुखातिब हुईं। इस दौरान काजोल ने फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिए। इसी कड़ी में एक फैन ने काजोल से पूछा कि आप लॉकडाउन के बाद सबसे पहले किस इंसान से मिलना चाहती हैं? इस पर जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि वो सबसे पहले अपनी मां से मिलना चाहती हैं।

 रानी मुखर्जी को लेकर काजोल ने कही यह बात

इसके अलावा काजोल से ये भी पूछा गया कि क्या एक एक्टर के तौर पर उन्हें रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) पसंद हैं? इसका जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि मुझे लगता है कि वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। मालूम हो, काजोल और रानी आपस में बहनें हैं। काजोल के पिता शोमू मुखर्जी और रानी के पिता राम मुखर्जी कजिन हैं। बता दें कि रानी और काजोल फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में एकसाथ काम भी कर चुकी हैं।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकाजोलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच