काजोल की फिल्म 'देवी' देख रो पड़े दर्शक, बोले- ऐसी कहानी कभी नहीं देखी, हर किसी को एक बार...

By अमित कुमार | Published: March 3, 2020 04:13 PM2020-03-03T16:13:31+5:302020-03-03T16:13:31+5:30

भारत में औसतन रेप के 90 मामले रोज आते हैं, लेकिन सजा इनमें से एक तिहाई को भी नहीं मिल पाती है। देश की इसी लचर व्यवस्था पर चोट पहुंचाने का काम करती हैं फिल्म देवी।

kajol neha and shruti Devi short film makes you feel helpless | काजोल की फिल्म 'देवी' देख रो पड़े दर्शक, बोले- ऐसी कहानी कभी नहीं देखी, हर किसी को एक बार...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले रिलीज हुई देवी नामक शॉर्ट फिल्म। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsफिल्म देवी में काजोल कहानी को शुरू से अंत तक बांधने का काम करती हैं।फिल्म का अंत देखकर दर्शक का कलेजा मुंह को आ जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले लार्ज शॉर्ट फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर देवी नामक एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म को देखकर दर्शकों के आंसू रुक नहीं रहे। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक कमरे में सभी रेप पीड़ित महिलाएं एक-दूसरे के साथ रह रही हैं। भारत में औसतन रेप के 90 मामले रोज आते हैं, लेकिन सजा इनमें से एक तिहाई को भी नहीं मिल पाती है। देश की इसी लचर व्यवस्था पर चोट पहुंचाने का काम करती हैं फिल्म देवी। 

फिल्म देवी में काजोल कहानी को शुरू से अंत तक बांधने का काम करती हैं। ये फिल्म दो दुनिया की बात करती है एक बाहर कि और अंदर वाली। 13 मिनट की इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक कमरे के अंदर रेप पीड़ित कई सारी लड़कियां, महिलाए और वृद्ध औरतें मौजूद हैं। लेकिन इस घटना की शिकार हुईं और लड़कियां यहां रहने आना चाहती हैं, लेकिन कमरे में जगह नहीं होने के कारण सबके बीच आपसी बहस होती है।

वहीं फिल्म का अंत कुछ ऐसा बनाया गया है जिसे देखकर दर्शकों का कलेजा मुंह को आ जाता है। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो लिखा कि इसे देखने के बाद उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

इससे पहले अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान काजोल ने मी टू अभियान के प्रभाव पर अपनी बात रखी थी। काजोल ने कहा कि आज के दौर में जहां महिलाओं के साथ कई तरह की आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। ऐसे में देवी जैसी फिल्में समाज को आइना दिखाने का काम करती है। जेंडर बायस्ड पर काजोल ने काजोल ने बेबाक तरीके से अपनी बात रखते हुए कहा कि यह एक क्षेत्र से ज्यादा सोसायटी से संबंध रखता है।

Read in English

Web Title: kajol neha and shruti Devi short film makes you feel helpless

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे