जॉन ऑलिवर ने CAA को लेकर उड़ाया पीएम मोदी का मजाक, तो बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट कर यूं लगाई क्लास
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 26, 2020 06:25 PM2020-02-26T18:25:27+5:302020-02-26T18:25:27+5:30
बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने ब्रिटिश कॉमेडियन जॉन ऑलिवर (John Oliver) को उनके वीडियो को लेकर खूब फटकार लगाई है
नागरिकता संशोधन काननू और एनआरसी को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात काफी बिगड़ चुके हैं।जिसके चलते कई जगहों पर कर्फ्यू भी लगाया गया है। इस हिंसा में अब तक करीब 20 लोगों की जान चली गई है। हिंसक मुठभेड़ों के बाद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है। ऐसे में फेमस कॉमेडियन जॉन ऑलिवर ने अपने करंट अफेयर्स शो लास्ट वीक टुनाइट में सीएए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर मजाक उड़ाया है।
अब जॉन ऑलिवर के इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi) का रिएक्शन आया है। अपने ट्वीट के जरिए कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने कॉमेडियन को जमकर फटकार लगाई है। कबीर बेदी ने अपने गी अंदाज में कॉमेडिन की क्लास लगा दी है। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है।
कबीर बेदी ने हाल में एक ट्वीट किया है। कबीर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर लोगों के बीच वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में कबीर बेदी ने लिखा है कि जॉन ऑलिवर आप फनी दिखने की कोशिश कर रहे हो, आप बहुत ज्यादा कोशिश कर रहे हो, आपके तथ्य सीएए, एनआरसी (NRC) और यहां तक की नोटबंदी को लेकर भी बिल्कुल ही गलत हैं, यह बिल्कुल भी हास्यस्पद नहीं है।
You’re trying to be funny John Oliver. Very trying. Your “facts” on the CAB and NRC, even Demonetision, are SO wrong it’s not funny at all. Many video clips you showed are NOT the norm. Being funny doesn’t give you the right to be an unethical journalist. #Journalism#Ethicshttps://t.co/HplmHR1tFP
— KABIR BEDI (@iKabirBedi) February 25, 2020
कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने आगे लिखा, कई वीडियो क्लिप जो आपने दिखाए हैं, वह आदर्श बिल्कुल भी नहीं हैं। फनी होना, आपको अनैतिक पत्रकार होने का अधिकार नहीं देता। कबीर बेदी के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।बता दें, सीएए को लेकर देश में 2 महीनों से भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है। अब इस विरोध ने हिंसा का रूप ले लिया है।