डांस इंडस्ट्री में चमक रहा है 'रतलाम का सितारा', जोश ऐप ने तरुण राठौर को दी नई पहचान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 14, 2022 08:37 PM2022-07-14T20:37:11+5:302022-07-14T20:45:47+5:30

तरुण राठौर जोश ऐप पर कई नामी ब्रांड के लिए कोरियोग्राफी कर चुके हैं। उनके किएट किए गए हुक स्टेप्स ब्रांड को बेहद पसंद आ रहे हैं। उनके हुक स्टेप को जोश ऐप पर लाखों यूजर फॉलो करते हैं। 

josh app content creator tarun rathore become famous name in dance industry | डांस इंडस्ट्री में चमक रहा है 'रतलाम का सितारा', जोश ऐप ने तरुण राठौर को दी नई पहचान

डांस इंडस्ट्री में चमक रहा है 'रतलाम का सितारा', जोश ऐप ने तरुण राठौर को दी नई पहचान

Highlightsतरुण राठौर ने पढ़ाई के बाद अपने पैशन को किया फॉलोजोश ऐप पर राठौर के 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैंउनके हुक स्टेप को जोश ऐप पर लाखों यूजर करते हैं फॉलो

नई दिल्ली: रतलाम (मध्य प्रदेश) के तरुण राठौर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर बड़ा मकाम हासिल किया है। तरुण शार्ट वीडियो ऐप 'जोश' पर काफी एक्टिव हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उनके 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इतना ही नहीं, वह जोश ऐप पर कई नामी ब्रांड के लिए कोरियोग्राफी कर चुके हैं। उनके किएट किए गए हुक स्टेप्स ब्रांड को बेहद पसंद आ रहे हैं। उनके हुक स्टेप को जोश ऐप पर लाखों यूजर फॉलो करते हैं। 

तरुण के सिर से उनके पिता का साया बचपन से ही उठ गया था, जिसके बाद उनकी माता ने उनका पालन पोषण किया। बचपन से ही डांस के प्रति उनका लगाव रहा। लेकिन मां चाहती थीं कि तरुण पढ़ाई पर अपना पूरा फोकस करे। बारहवीं के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए उन्होंने इंदौर का रुख किया। हालांकि इस बीच डांस के प्रति उनका लगाव बरकरार रहा। इसके बाद MBA की और फिर जॉब करने लगे। डेली रूटिन लाइफ में वो ऐसे फंसें की डांस के दूरी बढ़ती चली गई। तरुण ने मां के कहने पर ही अपने डांस पैशन को फॉलो किया और आज ये मुकाम हासिल किया। 

मशहूर डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस 3 (DID-3) में उन्होंने महज एक महीने की प्रैक्टिस में टॉप 100 पार्टिसिपेंट में अपनी शानदार जगह बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान की IPL टीम कोलकाता नाइट राइ़डर्स के लिए प्रोमो सॉन्ग भी तैयार किया था। 

Web Title: josh app content creator tarun rathore become famous name in dance industry

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे