Mumbai Saga Trailer: जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी के बीच छिड़ी जंग, धांसू एक्शन-दमदार डायलॉग ने जीता फैंस का दिल

By अमित कुमार | Published: February 26, 2021 03:37 PM2021-02-26T15:37:10+5:302021-02-26T15:43:14+5:30

John Abraham and Emraan Hashmi movie Mumbai Saga Trailer released: मुंबई सागा फिल्म एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है जो 80 के दशक की कहनी पर बनी है। यह फिल्म बंबई के मुंबई होने पर आधारित है।

John Abraham and Emraan Hashmi movie Mumbai Saga Trailer released watch video here | Mumbai Saga Trailer: जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी के बीच छिड़ी जंग, धांसू एक्शन-दमदार डायलॉग ने जीता फैंस का दिल

जॉन अब्राहम। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsडायरेक्टर संजय गुप्ता ने इस फिल्म में कई बड़े कलाकारों को साइन किया है। जॉन-इमरान के अलावा ट्रेलर में प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, रॉनित रॉय, सुनील शेट्टी और गुलशन ग्रोवर की झलक भी देखने को मिली है। फिल्म 19 मार्च 2021 को थिएटर में रिलीज होगी।

John Abraham and Emraan Hashmi movie Mumbai Saga Trailer released: दो दिन पहले ही जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की फिल्म  'मुंबई सागा' का टीजर रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया है। ट्रेलर में फुल एक्शन और दमदार डयलॉग का मिश्रण दिखाई पड़ रहा है। जॉन  अब्राहम का लुक शूटआउट एट वडाला से काफी मिल रहा है। 

ट्रेलर के शुरुआत में ही जॉन अब्राहम का पावरफुल एक्शन देखने को मिलता है। गैंगस्टर अमर्त्य राव की भूमिका में जॉन अब्राहम दिख रहे हैं। जॉन अब्राहम को पकड़ने के लिए इमराश हाशमी काफी मेहनत करते दिखाई पड़ रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। इमरान पुलिस के अवतार में बिल्कुल अलग ही दिखाई दे रहे हैं। 

 दरअसल, जॉन को पकड़ने के लिए इमरान को दस करोड़ मिलने वाले होते हैं। यही वजह है कि वह जॉन को पकड़ने में अपनी पूरी जान झोंकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मुंबई सागा’ एक्शन क्राइम फिल्म है। इस फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। 

पहले खबर ऐसी आ रही थी कि मुंबई सागा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के राइट्स अमेजॉन प्राइम को बेचे गए थे। लेकिन फिर बात नहीं बनी और अब अगले महीने यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। 

Web Title: John Abraham and Emraan Hashmi movie Mumbai Saga Trailer released watch video here

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे