'गुंजन सक्सेना' का फर्स्ट लुक जारी, जाह्नवी कपूर का ये अंदाज छू जाएगा आपका दिल

By मेघना वर्मा | Published: August 29, 2019 11:49 AM2019-08-29T11:49:30+5:302019-08-29T12:27:23+5:30

जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू शंशाक खेतान की फिल्म 'धड़क' से किया था। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर भी दिखाई दिए थे।

Jhanvi Kapoor movie Gunjan Saxena-The Kargil Girl first look revel | 'गुंजन सक्सेना' का फर्स्ट लुक जारी, जाह्नवी कपूर का ये अंदाज छू जाएगा आपका दिल

'गुंजन सक्सेना' का फर्स्ट लुक जारी, जाह्नवी कपूर का ये अंदाज छू जाएगा आपका दिल

Highlights'गुंजन सक्सेना' की एक और फोटो मेकर्स ने शेयर की है।'गुंजन सक्सेना' फिल्म में जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी की बेटी का किरदार निभाती दिखेंगी। 

बॉलीवुड की 'धड़क' गर्ल जाह्नवी कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। अपने करियर की शुरुआत में ही इतनी सराहना पाने वाली जाह्नवी जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दिखाई देनी वाली हैं। लम्बे समय से फिल्म के सेट से जाह्नवी की फोटोज सामने आ रही थीं। अब फाइनली मेकर्स ने फिल्म के पहले लुक को रिवील कर दिया है। 

करण जौहर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से गुंजन सक्सेना...द कार्गिल गर्ल का पहला लुक जारी किया है। इस फोटो में जाह्नवी कपूर बड़े ही खुशमिजाज अंदाज में पेपर प्लेन उड़ाती हुई नजर आ रही हैं। जाह्नवी की मुस्कान आपका दिल छू जाएगी। वहीं करण जौहर ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'उसको बोल गया कि लड़कियां पायलट नहीं बनतीं, मगर वो उड़ने की चाह लेकर अपनी जमीन पर खड़ी रही, गुंजन सक्सेना द कार्गिल गर्ल 13 मार्च 2020 को सिनेमा घरों में।'

बता दें इस फिल्म में जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना, आईएएफ की पायलट के किरदार में दिखेंगी। गुंजन सक्सेना की जिंदगी की बात की जाए तो उन्होंने कार्गिल के युद्ध में इतिहास रचा है और 1999 में होने वाले इस युद्ध में कितने की ही घायल सिपाहियों की मदद की है। उनकी इस काम के लिए भारत सरकार की ओर से गुंजन को शौर्य चक्र से भी नवाजा गया है। 

वहीं गुंजन सक्सेना की एक और फोटो मेकर्स ने शेयर की है। जिसमें जाह्नवी कपूर फुल यूनीफॉर्म में नजर आ रही हैं। मर्दों की इस दुनिया में गुंजन सक्सेना वो नाम है जिनकी बहादुरी के किस्से और जज्बे की कहानियों सदियों तक सुनाई जाएगी। फिल्म के पहले पोस्टर को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। दूसरी फिल्म में ही इतना चैलेंजिंग रोल करने के लिए भी लोग जाह्नवी कपूर की सराहना कर रहे हैं। 

बता दें जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू शंशाक खेतान की फिल्म धड़क से किया था। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर भी दिखाई दिए थे। धड़क फिल्म की शूटिंग के बाद से ही जाह्नवी गुंजन सक्सेना के लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं। अब देखना होगा लोगों को उनकी यह फिल्म कैसी लगती है। वहीं इस फिल्म में जाह्नवी, पंकज त्रिपाठी की बेटी का किरदार निभाती दिखेंगी। 

English summary :
Bollywood's 'Dhadak' girl Janhvi Kapoor is ready to rock the big screen once again in her upcoming movie based on Gunjan Saxena biopic.


Web Title: Jhanvi Kapoor movie Gunjan Saxena-The Kargil Girl first look revel

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे